Copyright Holder: Teknikal Raman मुकेश अम्बानी की टेलीकॉम कंपनी जियो इस समय डेटा की बौछार कर रही है। अपने सस्ते से सस्ते और महंगे से मह...
Copyright Holder: Teknikal Raman
मुकेश अम्बानी की टेलीकॉम कंपनी जियो इस समय डेटा की बौछार कर रही है। अपने सस्ते से सस्ते और महंगे से महंगे प्लान में भी 1.5GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है। उन्हीं प्लान्स में से जियो का एक सस्ता प्लान है जिसमें आपको 1GB डेटा की कीमत मात्र 1 रुपये 77 पैसे चुकाने पड़ेंगे। जी हाँ दोस्तों, यह प्लान 149 रु का है जिसमें आपको डेली 3GB डेटा अभी दिया जा रहा है, क्योंकि अभी जियो का एक ऑफर चल रहा है।
Copyright Holder: Teknikal Raman
रिलायंस जियो इस समय डबल धमाका ऑफर चला रही है जिसके तहत सभी प्रीपेड प्लान जिसमें डेली डाटा मिलता है उसमें 1.5GB मुफ्त डेटा हर रोज मिलेगा। यह ऑफर 30 जून तक चलेगा, यानी जल्द ही ये ऑफर समाप्त हो जाएगा। इसलिए अगर आपको इस इस ऑफर का लाभ लेना है तो समय रहते ले लें।
Copyright Holder: Teknikal Raman
जियो के 149 रु प्लान से रिचार्ज करने पर आपको 1.5GB डेली प्लान वाला डेटा तो मिलेगा ही साथ ही एक्स्ट्रा 1.5GB ऑफर वाला डाटा भी रोज मिलेगा, जबतक इस प्लान की वैलिडिटी रहेगी। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी है तो 28 दिन तक रोज आप 3GB डेटा का मजा ले सकते हैं।
इस प्लान में इंटरनेट डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉइस और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। साथ ही डेली 100 SMS भेज सकते हैं।


No comments