Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी 6 Pro की तस्वीर लीक! iPhone 10 जैसा होगा डिस्प्ले, और इस दिन हो रहा है लॉन्च!

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह 25 जून को रेडमी 6 प्रो को चीन में लॉन्च करेगी। शाओमी रेडमी 6 सीरीज के रेड...

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह 25 जून को रेडमी 6 प्रो को चीन में लॉन्च करेगी। शाओमी रेडमी 6 सीरीज के रेडमी 6 और रेडमी 6A को पहले ही लॉन्च कर चुकी है लेकिन इंडिया में अभी ये दोनों फोन भी नहीं आये हैं और कंपनी एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

Third party image reference
खैर जो भी हो, अभी-अभी रेडमी 6 प्रो की एक लीक्ड इमेज सामने आयी है जिसका डिस्प्ले iPhone 10 जैसा दिख रहा है, यानी इसमें नॉच वाला डिस्प्ले होगा। अगर ऐसा हुआ तो शाओमी का ये पहला स्मार्टफोन होगा जो नॉच डिस्प्ले के साथ होगा।

Third party image reference
यह लीक्ड तस्वीर एक टिपस्टर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट की है। और फोन के कुछेक फीचर्स पता चलें हैं लेकिन ज्यादा कुछ अभी पता नहीं चल पाया है। तस्वीर में सबसे पहले तो नौच वाला डिस्प्ले दिख रहा है। डिस्प्ले के नीचे थोड़ा बेजेल्स भी है। हालांकि दाएं और बाएं तरफ न के बराबर बेजेल है। फोन के बैक साइड में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है और वर्टिकली डबल रियर कैमरा सेटअप किया हुआ है।

Third party image reference
टेना लिस्टिंग के मुताबिक इस रेडमी 6 प्रो में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है। यह फोन एंड्राइड Oreo 8.1 पर बेस्ड MIUI 9.6 पर चलेगा। फोन का डिस्प्ले 5.84 इंच का फुल एचडी रिजोल्यूशन और 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में हो सकता है। रियर में डुअल कैमरा तो होगा लेकिन कितने मेगापिक्सेल का होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वैसे रेडमी 6 प्रो के प्रोसेसर और अन्य स्पेक्स भी अभी पता नहीं चलें हैं।

No comments

Latest Articles