पैनासोनिक ने बुधवार 20 जून को अपने P सीरीज का एक नया स्मार्टफोन P90 इंडिया में लॉन्च किया. कम्पनी ने कहा है कि इस फोन को मीडियाटेक MT673...
पैनासोनिक ने बुधवार 20 जून को अपने P सीरीज का एक नया स्मार्टफोन P90 इंडिया में लॉन्च किया. कम्पनी ने कहा है कि इस फोन को मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर से लैस किया गया है और इसमें 1GB की रैम दी गयी है. यह एक बजट रेंज का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसकी कीमत मात्र 5.599 रूपये रखी गयी है.
Third party image reference
पैनासोनिक P90 काला, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. इस कीमत में यह शाओमी और अन्य कम्पनियों के बजट सेगमेंट के फोन को टक्कर देगा. कम्पनी ने हाल ही में पैनासोनिक P95 भी लॉन्च किया था जिसकी कीमत सिर्फ 4,999 रु ही थी. पैनासोनिक P90 ऑफलाइन रिटेलर्स के द्वारा बेचा जायेगा. यह स्मार्टफोन 20 जून से ही रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है.
Panasonic P90 full Specifications-
Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल माइक्रो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड के nougat 7.0 ओएस पर चलता है. इस फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जिसपर 2.5D कर्व्ड ग्लास लगा हुआ है. फोन को क्वैड कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर से powered किया गया है जो 1.25GHz पर क्लौक्ड है.
पैनासोनिक P90 में आपको 1GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं. यह 128GB तक का माइक्रो एसडी सपोर्ट करता है.
Third party image reference
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 5MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में भी 5MP का ही सेल्फी कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, wifi, यूएसबी OTG, एफएम रेडियो आदि दी गयी है.
इस फोन में सेंसर के तौर पर accelerometer, एम्बिएंट लाइट और प्रोक्सिमिटी सेंसर दी गयी है जो सभी फोन में होना बहुत आवश्यक होता है. पैनासोनिक P90 बजट स्मार्टफोन में 2400mAh की बैटरी लगी है. इस फोन का वजन 151.7 ग्राम है और थिकनेस 9.3mm है.



No comments