Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है 8GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन! फीचर्स तो हैं लाजवाब!

Third party image reference आसुस ने कुछ दिनों पहले एक मिड-रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसका नाम Asus ZenFone Ares था. यह फ...


Third party image reference
आसुस ने कुछ दिनों पहले एक मिड-रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसका नाम Asus ZenFone Ares था. यह फोन अभी सिर्फ ताइवान में लॉन्च किया गया है. कम्पनी ने इस फोन में 8GB की रैम देने के बावजूद इसकी कीमत काफी कम रखी है. आसुस ने एक जेनफोन AR इससे पहले लॉन्च किया था जिसकी कीमत 49,999 रु थी. लेकिन यह जो जेनफोन Ares आया है इसकी कीमत मात्र 22,700 रूपये है. यह फोन इंडिया कब तक आयेगा इसके बारे में अभी कोई इनफार्मेशन नहीं है.

Third party image reference
आसुस का जेनफोन Ares ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) फीचर्स के साथ आया है. हैरानी की बात ये कि कम्पनी ने इस फोन को nougat ओएस के साथ पेश किया है जबकि सभी कम्पनियां लेटेस्ट ओरियो ओएस दे रही है. हो सकता है अपडेट में ओरियो दिए जायेगा.
एंड्राइड nougat ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला ये फोन 5.7 इंच की QHD सुपर अमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 16:9 aspect रेश्यो का डिस्प्ले मिलता है जो कि अब पुराने ज़माने का लगता है अब तो 18:9 और फुल व्यू डिस्प्ले का जमाना है.

Third party image reference
इस फोन की सबसे खास बात ये है कि इतनी कम कीमत में इसमें 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. फोन में 2TB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं. फोटोग्राफी के लिए आसुस का यह फोन 23MP रियर कैमरे से लैस है और फ्रंट में 8MP का कैमरा है.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर से powered किया गया है. इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट में होम बटन के पास मिलता है. इस फोन में 3300mAh की बैटरी मिलती है और ये क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 भी सपोर्ट करता है.

No comments

Latest Articles