Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

फटाफट बिक रहा है SAMSUNG का ये लेटेस्ट फोन, क्या है इसमें खास!

जी हां दोस्तों, सैमसंग ने जो हाल ही में गैलेक्सी J6 लॉन्च किया था वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. क्योंकि   पहली पर कम्पनी ने बजट रेंज के J...

जी हां दोस्तों, सैमसंग ने जो हाल ही में गैलेक्सी J6 लॉन्च किया था वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. क्योंकि पहली पर कम्पनी ने बजट रेंज के J सीरीज फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले दिया है और कीमत भी काफी आकर्षक रखी है. यह फोन फ्लिप्कार्ट पर बार-बार आउट ऑफ़ स्टॉक हो जा रहा है. इसी से पता चलता है कि ये फोन कितना पॉपुलर हो चूका है.

Third party image reference
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले मिलता है. इस फोन में आप डुअल नैनो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही एक डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक की क्षमता वाला यूज कर सकते हैं. गैलेक्सी J6 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है.

Third party image reference
इस फोन में सैमसंग ने खुद का Exynos 7870 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है. यह स्मार्टफोन 3GB और 4GB रैम वेरिएंट में मिलता है. पहले वेरिएंट यानी 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज मिलती है जबकि 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
कैमरे की बात करें तो J6 में आपको 13MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस फीचर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का भी LED फ़्लैश के साथ मिलता है. इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है. फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल करके आप फोन को अनलॉक कर सकते हैं.

Third party image reference
गैलेक्सी J6 में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो फोन के पीछे रियर कैमरे के पास सेटअप किया हुआ है. यह स्मार्टफोन 3000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है और इस फोन को आप ब्लैक, गोल्ड या ब्लू रंग में खरीद सकते हैं.
सैमसंग गैलेक्सी जे6 की कीमत-

Third party image reference
सैमसंग के इस गैलेक्सी J6 फोन का 3GB रैम वेरिएंट 13,990 रु में मिलता है, और 4GB रैम वाले की कीमत 16,490 रूपये है. लेकिन अगर आप पेटीएम मॉल से इस फोन का 3GB वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको ये मात्र 12,490 रु का पड़ेगा क्योंकि वहां 1500 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीँ अगर आप 4GB रैम वेरिएंट लेंगे तो वो आपको मात्र 14,990 रु का पड़ेगा.

No comments

Latest Articles