Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इस कंपनी ने लॉन्च किया 99 रु का तगड़ा प्लान, रोज देगी 1.4GB डेटा!

Copyright Holder: Teknikal Raman टाटा डोकोमो ने आज चुपके से एक नया और काफी सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने मात्र 99 रुपये क...


Copyright Holder: Teknikal Raman
टाटा डोकोमो ने आज चुपके से एक नया और काफी सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने मात्र 99 रुपये का प्लान पेश किया हैं जो खासकर हैवी डाटा यूज करने वालों के लिए लाया गया है। डोकोमो का यह प्लान एयरटेल, जियो और BSNL के 100 रु के भीतर के प्लान को जबरदस्त टक्कर देगा।

Third party image reference
टाटा डोकोमो के इस 99 रु प्लान में प्रीपेड कस्टमर्स को हर रोज 1.4GB डेटा मिलेगा, इस प्लान में और कोई बेनिफिट्स नहीं दिया गया है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। यानी इस प्लान में आप टोटल 39.2GB डेटा का लाभ ले सकेंगे।

Third party image reference
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास भी एक 99 रु का प्लान है जिसमें ये भी डेली 1.4GB डेटा 28 दिनों तक देती है। वहीं एयरटेल के पास भी 99 रु का ही प्रीपेड प्लान है, एयरटेल अपने इस पैक में केवल 2GB डेटा देती है। हालांकि के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज दिया जाता है। जियो की बात करें तो जियो के पास 98 रु का प्लान है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डाटा मिलता है।

Third party image reference
टाटा डोकोमो ने कहा है कि उनका ये 99 रु का प्लान कमर्शियल यूज के लिए नहीं है और डाटा रोमिंग की सुविधा सिर्फ TTL के अपने साइट्स पर उपलब्ध है। दूसरे नेटवर्क पर बेस टैरिफ के अनुसार चार्ज किया जाएगा। और 1.4GB डेटा लिमिट पार करने पर 10 पैसा प्रति MB वसूला जाएगा।

No comments

Latest Articles