चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी Meizu ने एक और बजट स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने Meizu M6 को भारत में अब लॉन्च किया है जबकि ...
चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी Meizu ने एक और बजट स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने Meizu M6 को भारत में अब लॉन्च किया है जबकि चीन में यह फोन 6 महीने पहले ही पेश कर दिया गया था. इस फोन की बिक्री अमेज़न पर होगी और इसकी कीमत भी मात्र7.699 रु ही रखी गयी है.
Third party image reference
मेजू का यह नया स्मार्टफोन मेजू M6 जो है वो सीधे तौर पर शाओमी के रेडमी 5 को टक्कर देगा, इसके साथ ही ये हुवावे के हॉनर 7A को भी टक्कर दे सकता है. हालाँकि इस फोन में डिस्प्ले 16:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाला ही है. यह फोन तो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आया है. इस फोन को ब्लैक, ब्लू, सिल्वर और रोज गोल्ड कलर में पेश किया गया है.
Meizu M6 full Specifications-
Third party image reference
इस फोन में मेजू ने 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले ट्रेडिशनल एस्पेक्ट रेश्यो यानी 16:9 aspect रेश्यो में दिया है. जबकि आजकल सभी कम्पनियां 18:9 डिस्प्ले दे रही है. मेजू M6 को मीडियाटेक के MT6750 प्रोसेसर से लैस किया गया है जोकि 8 कोर के साथ है और जिसका क्लॉक स्पीड 1.5GHz है.
Third party image reference
यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आया है. एक में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गयी है और दुसरे में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 128GB तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इस फोन में सिक्यूरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो इस फोन में आपको 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ मिल जाता है. फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. मेजू M6 एंड्राइड के nougat ओएस पर चलता है. इस फोन में 3070mAh की बैटरी दी गयी है.
Third party image reference

No comments