Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इन स्मार्टफोन्स में लगा है दुनिया का सबसे बेहतरीन प्रोसेसर, देखें लिस्ट!

Third party image reference दोस्तों, आज हमारे बीच हजारों स्मार्टफोन मौजूद है जिसमें एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. लेकिन आज ...


Third party image reference
दोस्तों, आज हमारे बीच हजारों स्मार्टफोन मौजूद है जिसमें एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. लेकिन आज हम बात करने वाले हैं उन कुछ फोन्स के बारे में जिनमें लगा है दुनिया का सबसे पावरफुल और बेहतरीन प्रोसेसर. अभी दुनिया का सबसे फ़ास्ट प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है. और इस प्रोसेसर से लैस कई दमदार स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं. तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन के बारे में.

Third party image reference
Samsung Galaxy S9 & Galaxy S9 Plus
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सैमसंग के गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9 प्लस का. क्योंकि यही वो दो स्मार्टफोन है जिसमें पहली बार दुनिया का सबसे बेस्ट प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 लगाया गया था.

Third party image reference
वैसे सैमसंग के इस फोन को कुछ जगहों पर Exynos 9 सीरीज के 9810 SoC के साथ भी लॉन्च किया था, ये भी एक पावरफुल प्रोसेसर ही है. इन दोनों ही स्मार्टफोन में 6GB की रैम दी गयी है. गैलेक्सी S9 में 5.8 इंच की डिस्प्ले मिलती है जबकि S9 प्लस में 6.2 इंच की सुपर अमोलेड डिस्प्ले दी गयी है.
Xiaomi Mi Mix 2S

Third party image reference
बेस्ट प्रोसेसर से लैस अगले फोन की बात करें तो, वो आता है शाओमी की तरफ से Mi Mix 2S. जी हां इस फोन को भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से powered किया गया है. यह फोन शंघाई में मार्च 2018 में लॉन्च हुआ था. इस फोन में बेजेल्स न के बराबर है और ये डुअल रियर कैमरा के साथ आता है. इसमें 6GB/8GB की रैम के साथ 64GB/128GB या 256GB की स्टोरेज मिलती है.
Asus Zenfone 5Z

Third party image reference
आसुस का जेनफोन 5Z भी एक बेहतरीन परफॉरमेंस वाला फोन है क्योंकि इसमें भी मिलता है क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर. इस फोन का लुक भी काफी जबरदस्त है. इसमें iPhone X की तरह नौच डिस्प्ले 6.2 इंच का मिलता है. डुअल रियर कैमरा से लैस और 4GB/6GB/8GB रैम वेरिएंट में आता है.
OnePlus 6

Third party image reference
वनप्लस का लेटेस्ट लॉन्च हुआ ये फोन OnePlus भी काफी धमाल मचा रहा है. इस फोन की बिक्री कम्पनी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. यह फोन भी आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ ही मिलता है. फोन में 6.3 इंच का सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. 6GB और 8GB रैम ऑप्शन के साथ ये फोन मिलता है. जबकि इंटरनल मेमोरी 64GB, 128GB या 256GB मिलती है. इस फोन में 16MP+20MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है.
Xiaomi Mi 8

Third party image reference
शाओमी मी 8 भी स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है. यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ था. दोनों ही वेरिएंट में 6.21 इंच का सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. और स्क्रीन के ऊपर नौच भी दिया गया है, जिसमें फ्रंट कैमरा और सेंसर मौजूद हैं. फोन में 12MP का डबल रियर कैमरा सेटअप किया हुआ है.
दोस्तों, आपको इन सभी फोन्स में से स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस कौन सा स्मार्टफोन पसंद आया! कमेन्ट करके जरुर बताएं.

No comments

Latest Articles