Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

धांसू ऑफर: नया लैपटॉप खरीदने वालों को ये कम्पनी देगी 2 महीने तक फ्री इंटरनेट डेटा!

Third party image reference दोस्तों, अगर आप कोई नया लैपटॉप खरीदने वाले हैं तो आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर आया है. ये ऑफर किसी खास लैपटॉप से...


Third party image reference
दोस्तों, अगर आप कोई नया लैपटॉप खरीदने वाले हैं तो आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर आया है. ये ऑफर किसी खास लैपटॉप से सम्बंधित नहीं है, बल्कि ये ऑफर सभी तरह के नए लैपटॉप और पीसी पर मिलेगा. देश की सरकारी दूरसंचार कम्पनी BSNL ने ये धमाकेदार ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत जो भी नया लैपटॉप खरीदेंगे उन्हें इस कम्पनी की तरफ से 20Mbps की स्पीड बिलकुल मुफ्त में दिया जायेगा.

Third party image reference
बीएसएनएल अपने हालिया लॉन्च किये गए 99 रूपये के ब्रॉडबैंड प्लान को इस ऑफर में देगी. इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा दिया जाता है और साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा किसी भी नेटवर्क पर करने को मिलती है. इसके अलावा बीएसएनएल इसमें एक फ्री ईमेल आईडी और 1GB की स्टोरेज स्पेस देती है.

Third party image reference
टेलिकॉमटॉक की तरफ से मिली रिपोर्ट के अनुसार नए लैपटॉप और पीसी खरीदने वाले को यह ब्रॉडबैंड प्लान 2 महीने के लिए एकदम मुफ्त में दिया जायेगा. यानी कुल 90GB मुफ्त डेटा का लाभ उठाया जा सकता है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर को अपने लैपटॉप का इनवॉइस या बिल की कॉपी लैपटॉप खरीदने के 2 महीने के भीतर जमा करनी होगी. ये ऑफर पुरे भारत में लागू है सिर्फ अंडमान और निकोबार टेलिकॉम सर्किल में यह ऑफर नहीं पेश किया गया है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles