Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

25 जून को Redmi 6 Pro के साथ Mi Pad 4 भी होगा लॉन्च! जानिए कीमत और फीचर

चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी चीन में ही एक इवेंट के दौरान रेडमी 6 प्रो और मी पैड 4 को 25 जून को लॉन्च करने वाली है. रेडमी 6 प्र...

चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी चीन में ही एक इवेंट के दौरान रेडमी 6 प्रो और मी पैड 4 को 25 जून को लॉन्च करने वाली है. रेडमी 6 प्रो के बारे में खबर है कि ये नौच डिस्प्ले के साथ आयेगा और अगर ये सच हुआ तो शाओमी का ये पहला नौच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा. वहीँ मी पैड 4 पिछले साल लॉन्च हुए मी पैड 3 टैबलेट का अपग्रेडेड वर्जन होगा.


Third party image reference
पहले तो रेडमी 6 प्रो को रेडमी 6 और रेडमी 6A के साथ ही लॉन्च होने की उम्मीद थी लेकिन कम्पनी ने इस फोन को मी पैड 4 टैब के साथ लॉन्च करने का प्लान बना लिया. टेना की लिस्टिंग में रेडमी 6 प्रो के स्पेसिफिकेशन भी उजागर हो ही चुके हैं. इस फोन में 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो का डिस्प्ले देखने को मिलेगा. और मी पैड 4 में सिंगल रियर कैमरा होने की बात कही गयी है.
शाओमी रेडमी 6 प्रो का फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस फोन में आपको 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड क्लास के साथ मिलेगा. यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर आधारित MIUI 9 पर चलेगा परन्तु जल्द ही इसे MIUI 10 का भी अपडेट मिल जायेगा. इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होगा.
यह फोन तीन वेरिएंट में आ सकता है. पहले वेरिएंट में 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी होगी, दुसरे वेरिएंट में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज होगी. और तीसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज हो सकती है. इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक लगाया जा सकेगा.

Third party image reference
अब कैमरा की बात करें तो रेडमी 6 प्रो में डुअल रियर कैमरा होने वाला है, प्राइमरी कैमरा तो 12MP का होगा और सेकेंडरी कैमरा 5MP का हो सकता है. जबकि फ्रंट में 5MP का सिंगल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है. इस फोन में शाओमी 4000mAh की बैटरी देगी और फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जायेगा.
रेडमी 6 प्रो की कीमत-

Third party image reference
शाओमी रेडमी 6 प्रो तो तीन वेरिएंट में आने वाला है. शाओमी के ऑफिसियल विबो अकाउंट के द्वारा की गयी पोस्ट के मुताबिक इसके 4GB रैम वेरिएंट की कीमत CNY 999 यानी लगभग 10,400 रु हो सकती है. हालाँकि इसके 2GB और 3GB रैम वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन मेरे ख्याल से 2GB रैम वाले की कीमत 7,990 रु और 3GB रैम वाले की कीमत 8,990 रूपये हो सकती है.
शाओमी मी पैड 4 का एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
शाओमी के आने वाले इस नए टेबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है. फिर भी इसके बारे में कहा जा रहा है कि इसमें मी पैड 3 की तरह 7.9 इंच का डिस्प्ले होगा और ये डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में हो सकता है. इस टैब को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से powered किया जा सकता है.
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमे 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी होने की उम्मीद है, वैसे इसका एक और वेरिएंट आ सकता है जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी. यह डिवाईस एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 10 पर चलेगा. इस टैबलेट में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए मी पैड 4 में 13MP का सिंगल रियर कैमरा मौजूद होगा जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा होगा और ये फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा. खबर है कि ये टैबलेट फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा.
मी पैड 4 की कीमत-
इसकी कीमत की अगर बात करें तो स्लैशलीक्स के मुताबिक इसका 4GB रैम मॉडल CNY 1,999 में लॉन्च होगा, यानी करीब 15,600 रूपये में. जबकि 6GB रैम वेरिएंट की कीमत भारतीय रूपये के हिसाब से 20,800 रु हो सकती है.

No comments

Latest Articles