शाओमी ने आज चीन में बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन रेडमी 6 को लॉन्च करने के साथ रेडमी 6A को भी लॉन्च कर दिया. रेडमी 6 पिछले साल आए रेडमी 5 का...
शाओमी ने आज चीन में बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन रेडमी 6 को लॉन्च करने के साथ रेडमी 6A को भी लॉन्च कर दिया. रेडमी 6 पिछले साल आए रेडमी 5 का सक्सेसर है और यह फोन फेस अनलॉक, 18:9 डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है. और साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.
रेडमी 6 और रेडमी 6A की कीमत और उपलब्धता-
Third party image reference
शाओमी न रेडमी 6 को चीन में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 799 रखी गयी है यानी लगभग 8400 रूपये. और इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 999 तय की गयी है, इसका मतलब इंडिया के हिसाब से इसकी कीमत 10,500 रु होती है.
Third party image reference
रेडमी 6A की कीमत की बात करें तो यह 599 युआन में चीन में लॉन्च हुआ है, यानी करीब 6,000 रूपये के आसपास. और इंडिया में शायद इसे 5,999 रूपये में लाया जा सकता है.
रेडमी 6 का स्पेसिफिकेशन और फीचर-
Third party image reference
शाओमी रेडमी 6 में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. इस फोन का डिजाईन बिलकुल रेडमी 5 जैसा ही है. हालाँकि इस नए रेडमी 6 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. शाओमी ने इस फोन में मीडियाटेक का Helio P22 प्रोसेसर लगाया है.
Third party image reference
इस फोन में आपको 3GB/4GB रैम मिलती है और 32GB/64GB की स्टोरेज स्पेस मिलती है. इसके अलावा इसमें आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन में 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 5MP का कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ मिलता है.
रेडमी 6 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है. इस फोन में 3300mAh की बैटरी लगायी गयी है.
रेडमी 6A का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
शाओमी ने रेडमी 6 के साथ इस फोन को भी लॉन्च किया है. रेडमी 6A में भी 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 अनुपात में दिया गया है. हालाँकि इस फोन को मीडियाटेक के Helio A22 चिपसेट से लैस किया गया है.
रेडमी 6 में सिंगल रियर कैमरा 13MP का दिया गया है. फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है. शाओमी ने इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है. इस फोन में 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. बैटरी 3000mAh की है और ये फोन भी एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है.



No comments