दोस्तों, आप सभी जानते ही हैं कि शाओमी अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक फोन और वो भी एकदम किफायती कीमत में लाता है. और शायद इसी वजह...
दोस्तों, आप सभी जानते ही हैं कि शाओमी अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक फोन और वो भी एकदम किफायती कीमत में लाता है. और शायद इसी वजह से शाओमी आज इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी बनी हुई है. लेकिन पिछले कुछ महीनों से शाओमी को टक्कर देने के लिए कुछ कम्पनियों ने कमर कस ली है. इन्हीं कुछेक स्मार्टफोन कम्पनियों में नाम आता है हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर का.
Third party image reference
इस कम्पनी ये अप्रैल माह में एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो शाओमी के रेडमी 5 से भी बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया और कीमत रखी रेडमी 5 जितना है. यानी सीधे तौर पर कम्पनी ने शायद रेडमी 5 को टारगेट करके ही इस फोन को लॉन्च किया होगा.
खैर जो भी हो चलिए आपको बताते हैं कि हॉनर का वह कौन सा फोन है जो रेडमी 5 से भी बेहतरीन है और जिसे आप देख लेंगे और जान लेंगे तो रेडमी 5 आप पक्का नहीं खरीदेंगे.
Third party image reference
हॉनर ने जो स्मार्टफोन रेडमी 5 की टक्कर का निकाला था उसका नाम हैHonor 7A और ये फोन अप्रैल 2018 में ही भारत में लॉन्च किया गया था. इस बजट स्मार्टफोन में आपको 5.7 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले एचडी रिजोल्युसन और 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है.
इसका पूरा बॉडी एल्युमीनियम का बना हुआ है जिससे ये प्रीमियम डिवाईस का अहसास दिलाता है. यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.
Third party image reference
इस फोन में 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. हॉनर 7A में आप एक साथ दो सिम कार्ड और एक माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी की इसमें डेडिकेटेड मेमोरी कार्ड स्लॉटदिया गया है और इसमें 256GB तक की माइक्रो एसडी लगायी जा सकती है. जबकि रेडमी 5 में आपको हाइब्रिड सिम स्लॉट मिलता है जहाँ आप या दो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एक सिम के साथ एक माइक्रो एसडी.
Third party image reference
अब अगर कैमरा डिपार्टमेंट की बात की जाय तो हॉनर 7A में आपको 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा, जिसके साथ LED फ़्लैश ऑटोफोकस फीचर मौजूदा है और कैमरे का अपर्चर साइज़ f/2.2 है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का है वो भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है.
रेडमी 5 में आपको 12MP का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा और फ्रंट में सिर्फ 5MP का कैमरा वो भी बिना फ़्लैश के.
Third party image reference
हॉनर 7A का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में ही सेटअप किया हुआ है. ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस Oreo 8.0 पर चलता है जबकि शाओमी रेडमी 5 nougat पर ही लटका हुआ है. हॉनर का यह स्मार्टफोन 3000mAh की बैटरी के साथ आता है. और इस फोन का वजन 150 ग्राम है और थिकनेस की बात करें तो महज 7.8mm है.
Third party image reference
हॉनर के इस बजट स्मार्टफोन को आप ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रोज गोल्ड रंगों में खरीद सकते हैं. Honor 7A की कीमत 8,999 रूपये है. ये कीमत 3GB रैम और 32GB वेरिएंट की है. शाओमी के रेडमी 5 का भी यही वेरिएंट इसी कीमत पर मिलता है. लेकिन सेम प्राइस में आपके लिए हॉनर का डुअल कैमरा फोन और प्रीमियम एल्युमीनियम बॉडी वाला हॉनर 7A भी उपलब्ध है. तो अब आपको तय करना है कि आप कौन सा फोन लेना पसंद करेंगे.


No comments