Third party image reference दोस्तों, आज सभी मोबाइल फोन यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक डाटा और कॉलिंग प्लान्स उपलब्ध हैं. सभी टेलिकॉम कम्प...
Third party image reference
दोस्तों, आज सभी मोबाइल फोन यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक डाटा और कॉलिंग प्लान्स उपलब्ध हैं. सभी टेलिकॉम कम्पनियां अपने यूजर्स को बरक़रार रखने के लिए तरह-तरह के प्लान लॉन्च कर रही है. जियो कोई सस्ता और किफायती प्लान पेश करता है तो एयरटेल, आईडिया सभी इसके जवाब में अपना-अपना प्लान लॉन्च करने लग जाती है. कम्पनियां तो प्लान पर प्लान पेश करती रहेगी. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि जियो, एयरटेल, आईडिया और वोडाफोन के 200 रूपये के अन्दर कौन-सा प्लान सबसे बढ़िया है.
एयरटेल का 200 रु के अन्दर का बेस्ट प्लान-
Third party image reference
सबसे पहले देश की नंबर एक टेलिकॉम कम्पनी एयरटेल की बात करते हैं. एयरटेल का इस रेंज का सबसे बढ़िया प्लान 199 रूपये का है. इस प्रीपेड प्लान में एयरटेल अपने प्रीपेड यूजर्स को डेली 1.4GB 4G डेटा का बेनेफिट देता है. इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में भी वॉईस कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा हर रोज 100 SMS भी दिया जाता है. इतना सबकुछ 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है.
जियो का 200 रु के अन्दर का बेस्ट प्लान-
Third party image reference
रिलायंस जियो की बात करें तो जियो के पास तो दो बेहतरीन प्लान हैं इस 200 रूपये की केटेगरी में. पहला प्लान मात्र 149 रूपये का है जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 1.5GB हाई स्पीड 4G डेटा मिलता है. ऑल इंडिया अनलिमिटेड वॉईस और विडियो कॉलिंग करने को मिलता है. और डेली 100 SMS मिलता है.
इसके अलावा जियो के पास 198 रूपये का प्लान है. इस प्लान में हर रोज 2GB हाई स्पीड डेटा यूज करने के लिए मिलता है. वॉईस और विडियो कॉलिंग देश भर में कहीं भी असीमित करने की आजादी मिलती है. इस प्लान में भी डेली 100 टेक्स्ट मैसेज भेजने के लिए मिलता है. प्लान की वैलिडिटी पुरे 28 दिन रहती है.
वोडाफोन का 200 रु के अन्दर का बेस्ट प्लान-
Third party image reference
एयरटेल की तरह वोडाफोन के पास भी इस 200 रु की रेंज में 199 रूपये का प्लान है. और लगभग सारे बेनेफिट्स एयरटेल जैसे ही है. वोडाफोन के इस प्लान में डेली 1.4GB डेटा दिया जाता है. इसके साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करें को दी जाती है. और हर रोज 100 SMS भी मिलता है. वोडाफोन के इस 199 रु प्लान में भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
आईडिया का 200 रु के अन्दर का बेस्ट प्लान-
Third party image reference
अंत में आईडिया सेलुलर के प्लान की बात करें तो आईडिया के पास इस रेंज में तो बेहतरीन प्लान हैं. सबसे पहला 179 रु का है. इस प्लान में डेली 1GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा FUP लिमिट के साथ मिलती है. यानी डेली और वीकली कॉलिंग की लिमिट है. हर रोज 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट से अधिक कॉलिंग नहीं कर सकते. इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है.
Third party image reference
आईडिया का दूसरा प्लान 199 रूपये का है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा तो मिलती है लेकिन FUP लिमिट लगी है. हर रोज 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट की फ्री कॉलिंग कर सकते हैं. इसके बाद कॉल चार्जेबल हो जाता है. इस प्लान में इन्टरनेट डेटा 1.4GB डेली मिलता है. SMS हर रोज 100 मिलते हैं. प्लान की वैलिडिटी पुरे 28 दिन रहती है.


No comments