दोस्तों, आज हम आपके लिए लेकर आये हैं एक ऐसा स्मार्टफोन जो 6 हजार रूपये के बजट में दमदार, किफायती और सबसे बढ़िया फोन है. जी हाँ, दोस्तों, अ...
दोस्तों, आज हम आपके लिए लेकर आये हैं एक ऐसा स्मार्टफोन जो 6 हजार रूपये के बजट में दमदार, किफायती और सबसे बढ़िया फोन है. जी हाँ, दोस्तों, अगर आप इसी रेंज में कोई बेहतरीन फोन की तलाश कर रहे हैं तो मैं दावे के साथ कहता कि इससे बढ़िया स्मार्टफोन आपके लिए कोई और हो नहीं सकता, जिसके बारे में अभी मैं आपको बताने जा रहा हूं.
Third party image reference
यह स्मार्टफोन चीनी मोबाइल कम्पनी शाओमी का रेडमी 5A है. यह फोन टॉप टेन बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में अपनी जगह बनाया है. इस फोन की अब भी सेल लगती है और कुछेक मिनटों में ही आउट ऑफ़ स्टॉक हो जाती है. रेडमी 5A की डिमांड अब भी हद से ज्यादा है. क्योंकि इतनी कम कीमत में बेहतरीन फीचर और प्रोसेसर वाला फोन ज्यादा नहीं देखने को मिलते हैं.
Third party image reference
शाओमी रेडमी 5A का स्पेसिफिकेशन-
शाओमी के इस बजट स्मार्टफोन रेडमी 5A में 5 इंच का एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजोल्युसन 720x1280 पिक्सेल्स है. इस फोन में आप डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ एक डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिससे कि आप इसमें एक समय में दो सिम के साथ मेमोरी कार्ड भी यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 क्वैड कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. फोन में रैम 2GB की दी गयी है और 16GB की इंटरनल मेमोरी इस फोन में आपको मिल जाएगी. रेडमी 5A एंड्राइड के nougat 7.1.2 ओएस पर चलता है. हालाँकि टॉप में आपको MIUI का इंटरफ़ेस देखने को मिलता है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस फीचर और LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. वहीँ फ्रंट में आपको 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिसे आप विडियो कॉलिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फोन में माइक्रो एसडी 128GB तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी 5A को पॉवर देने के लिए इसमें 3000mAh की लिथियम ion बैटरी लगायी गयी है जो काफी अच्छा बैकअप देती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G Volte सपोर्ट, हॉटस्पॉट, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ आदि जरुरी फीचर्स दिए गए हैं.


No comments