Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

हॉनर ने लॉन्च किया Honor 9N स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ, कीमत रखी है काफी कम !

Third party image reference हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Honor 9N स्मार्टफोन लॉन्च किया. यह फोन एक्स्क...


Third party image reference
हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Honor 9N स्मार्टफोन लॉन्च किया. यह फोन एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट से बेचा जायेगा. इस फोन के Key फीचर्स हैं फुलव्यू नौच डिस्प्ले, बेजेल लेस डिज़ाइन के साथ 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो, डुअल रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा. यह स्मार्टफोन हॉनर 9i का इंडियन वेरिएंट है जो चीन में पिछले महीने ही लॉन्च हुआ था.

Third party image reference
हॉनर 9N की कीमत-
हॉनर के इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ है, जिसकी कीमत रखी गयी है मात्र 11,999 रूपये. वहीँ इसका जो दूसरा वेरिएंट है उसकी कीमत 13,999 रूपये है, इस वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज दी गयी है. और तीसरा व अंतिम वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आया है, इसकी कीमत 17,999 रूपये रखी गयी है.
हॉनर 9N का फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड ओरियो 8.0 पर चलता है, हालाँकि टॉप में EMUI 8.0 का इंटरफ़ेस दिया गया है. हॉनर के इस फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले नौच के साथ दिया गया है. डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी लगाया गया है.
हॉनर 9N को ओक्टा कोर प्रोसेसर HiSilicon Kirin 659 चिपसेट से लैस किया गया है. इस फोन को 3GB, 4GB और 6GB रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इन तीनो वेरिएंट में क्रमशः 32GB, 64GB और 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी लगाने की सुविधा दी गयी है.

Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 13MP+2MP का डुअल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर, PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट साइड में 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. दोनों ही फ्रंट और रियर कैमरे फुल एचडी+ विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है.
हॉनर के फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही दिया गया है जो काफी फ़ास्ट काम करता है. फोन में बैटरी 3000mAh की दी गयी है. इस स्मार्टफोन को आप 31 जुलाई से फ्लिप्कार्ट से खरीद सकेंगे.

No comments

Latest Articles