Third party image reference जी हां दोस्तों, शाओमी के द्वारा लॉन्च किये गए जो दो-तीन पॉवर बैंक्स हैं उनकी कीमत में कटौती की गयी है. कम्प...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, शाओमी के द्वारा लॉन्च किये गए जो दो-तीन पॉवर बैंक्स हैं उनकी कीमत में कटौती की गयी है. कम्पनी ने पिछले साल नवम्बर में 10000mAh की कैपेसिटी वाला मी पॉवर बैंक 2i लॉन्च किया था और इस साल अप्रैल में टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव की वजह से इसकी कीमत 100 रु बढ़ा दी गयी थी. हालाँकि अब जब GST रेट कम हो गयी तो शाओमी ने इसकी कीमत वापस 1,499 रूपये कर दी है.
Third party image reference
इसके बाद शाओमी का दूसरा पॉवर बैंक मी Power Bank Pro है जिसकी कीमत 200 रूपये घटा दी गयी है. यह पॉवर बैंक अबतक 1,499 रूपये में सेल किया जा रहा था लेकिन अब यह सिर्फ 1,299 रूपये में ख़रीदा जा सकता है. इस पॉवर बैंक की कैपेसिटी 10000mAh की है. यह पॉवर बैंक दो साल पहले लॉन्च किया गया था.
Third party image reference
शाओमी का मी पॉवर बैंक 2i का एक 10000mAh कैपेसिटी वाला वेरिएंट भी है. इसकी कीमत भी 100 रूपये कम की गयी है. यह पॉवर बैंक अब सिर्फ 799 रूपये में ख़रीदने के लिए उपलब्ध है. इन तीनो पॉवर बैंक्स को नयी कीमत पर मी डॉट कॉम या अमेज़न से आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं.


No comments