दोस्तों, देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल के पास भी अब एक से बढ़ाकर एक प्रीपेड प्लान मौजूद हैं. आप तो जानते ही हैं कि ये सब जियो की व...
दोस्तों, देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल के पास भी अब एक से बढ़ाकर एक प्रीपेड प्लान मौजूद हैं. आप तो जानते ही हैं कि ये सब जियो की वजह से ही हुआ है. आज हम आपको BSNL के कुछ ऐसे अच्छे और धांसू प्रीपेड प्लान के बारे में बताएँगे जो 100 रूपये के अन्दर ही आते हैं. तो चलिए फटाफट जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.
Third party image reference
बीएसएनएल प्लान- 9 रु और 29 रूपये
BSNL का ये दोनों छोटा पैक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च किया गया था. ये दोनों प्लान प्रमोशनल ऑफर के तौर पर पेश किये गए हैं और 25 अगस्त तक ही इस प्लान का लाभ लिया जा सकता है. इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो 9 रु वाले प्लान में एक दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और 2GB इन्टरनेट डेटा मिलता है. जबकि 29 रु प्लान में 7 दिन की वैलिडिटी के साथ असीमित कॉल्स करने, डेली 100 SMS और हर रोज 2GB डेटा यूज करने दिया जाता है.
Third party image reference
बीएसएनएल प्लान- 27 रूपये
इस 27 रूपये के प्लान में हर रोज 1GB डेटा मिलता है जिसे 2G/3G नेटवर्क पर इस्तेमाल किया जा सकता है. वॉईस कॉलिंग अनलिमिटेड करने को मिलता है, चाहे लोकल हो, या एसटीडी या फिर रोमिंग कॉल. साथ में 300 SMS भी भेजने के लिए मिलता है.
Third party image reference
बीएसएनएल प्लान- 39 रू और 99 रूपये
BSNL के इस 39 रूपये के प्लान में अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की फैसिलिटी और 100 SMS मिलता है, वो भी पुरे 10 दिनों की वैधता के साथ. और 99 रु प्लान की बात करें तो इसमें आपको 26 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कालिंग करने के लिए मिलता है. ये दोनों प्लान सिर्फ कॉलिंग करने वालों के लिए है क्योंकि इसमें कोई डाटा नहीं मिलता.
Third party image reference
बीएसएनएल प्लान- 98 रूपये
ये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है जो इन्टरनेट ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इस प्लान में हर रोज 1.5GB डेटा यूज करने के लिए मिलता है. इस पैक में अन्य कोई बेनेफिट नहीं दिया जाता है. सिर्फ डेटा ही मिलता है वो भी पूरे 26 दिनों की वैधता के साथ. 100 रूपये से भी कम कीमत में भरपूर डेटा के साथ मिलने वाला बीएसएनएल का ये बेस्ट प्लान है.
Third party image reference

No comments