Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

10,000 रूपये से भी कम कीमत में मिलता है Honor का ये Dual रियर कैमरा वाला फोन !

Third party image reference दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने कुछ महीने पहले डुअल रियर कैमरा के साथ एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किया ...


Third party image reference
दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने कुछ महीने पहले डुअल रियर कैमरा के साथ एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस फोन का नामहॉनर 7C है. इसमें 13 मेगापिक्सेल और 2 मेगापिक्सेल का डबल रियर कैमरा दिया गया है, जिससे बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी मिलती है. इस कैमरे से पोर्ट्रेट मोड में भी फोटो ली जा सकती है. कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत सिर्फ 9,499 रूपये है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. हॉनर 7C में डुअल नैनो सिम स्लॉट है और ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओरस ओरियो 8.0 पर चलता है. इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है जिसमें 256GB क्षमता का माइक्रो एसडी यूज किया जा सकता है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस डिवाईस में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP+2MP का डबल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश लाइट के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप किया हुआ है. अन्य सेंसर जैसे accelerometer, प्रोक्सिमिटी और कंपास सेंसर मौजूद हैं. यह फोन 3000mAh की बैटरी के साथ आता है. इस फोन का वजन 164 ग्राम है और थिकनेस 7.8mm है. हॉनर 7C ब्लैक, रेड, गोल्ड और ब्लू रंग में मिलता है.

No comments

Latest Articles