Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

21 अगस्त को नोकिया 6.1 Plus इंडिया में हो सकता है लॉन्च !

Third party image reference दोस्तों, नोकिया का लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस इंडिया में 21 अगस्त को लॉन्च हो सकता है. ये फोन चीन म...


Third party image reference
दोस्तों, नोकिया का लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस इंडिया में 21 अगस्त को लॉन्च हो सकता है. ये फोन चीन में नोकिया X6 के नाम से मई में ही लॉन्च हो चूका है. एचएमडी ग्लोबल ने एक इवेंट के लिए मीडिया इन्वाईट्स भी भेज दिया है. इस इवेंट में नोकिया का ये फोन लॉन्च होने की उम्मीद है. हालाँकि कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की गयी है कि नोकिया 6.1 प्लस ही लॉन्च होगा.

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि नोकिया 6.1 प्लस एंड्राइड वन प्लेटफार्म पर काम करता है. होन्ग-कोंग में इसकी कीमत HKD 2,288 रखी गयी थी जो लगभग 20,000 रूपये होती है. इवेंट में इस फोन के अलावा एचएमडी ग्लोबल नोकिया 5.1 प्लस और नोकिया 2.1 को भी लॉन्च कर सकती है.
नोकिया 6.1 प्लस का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च हुए नोकिया X6 का ही है. नोकिया 6.1 प्लस में डुअल नैनो सिम सपोर्ट करेगा और ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा. इस फोन में 5.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले नौच के साथ होगा. इसके डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी लगा मिलेगा.

Third party image reference
इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया जायेगा. फोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी होगी. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये फोन की स्टोरेज को आप 400GB तक बढ़ा सकेंगे.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो नोकिया 6.1 प्लस में आपको 16MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप f/2.0 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिलेगा. जबकि फ्रंट में सेल्फी शूटर कैमरा 16MP का रहेगा. फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करेगा. इसमें बैटरी 3060mAh की होगी और फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही सेटअप रहेगा.

No comments

Latest Articles