दोस्तों, ओप्पो भारत में 2018 का फ्लैगशिप फोन Find X लॉन्च करने के बाद अब ओप्पो F9 प्रो लॉन्च करने की योजना बना रही है. कुछेक दिन पहले ही इ...
दोस्तों, ओप्पो भारत में 2018 का फ्लैगशिप फोन Find X लॉन्च करने के बाद अब ओप्पो F9 प्रो लॉन्च करने की योजना बना रही है. कुछेक दिन पहले ही इस फोन के जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने की खबर आयी थी. और अब F9 प्रो की स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुकी है. ये स्पेसिफिकेशन मायस्मार्टप्राइस को मिली है.
Third party image reference
प्राप्त स्पेक शीट के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का LTPS TFT एलसीडी डिस्प्ले फुल एचडी+ रेजोल्युसन और नौच के साथ होगा. इसका नौच बाकी फोन से काफी छोटा होगा जिसमें सिर्फ फ्रंट कैमरा सेट किया हुआ रहेगा. ओप्पो ने कहा है कि ये 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करेगा.
Third party image reference
ओप्पो का ये स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio P60 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered होगा जोकि 2.0GHz पर clocked है और 12nm पर बना हुआ चिपसेट है. इस फोन में 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज दी जाएगी. इसके अलावा F9 प्रो का एक और वेरिएंट आयेगा जिसमें 6GB रैम और 64GB स्टोरेज होगी.
Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा f/1.85 अपर्चर साइज़ और LED फ़्लैश के साथ रहेगा. वहीँ फ्रंट में सेल्फी कैमरा 25MP का होगा. ये फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा. फोन का वजन 169 ग्राम होगा और थिकनेस 7.9mm होगी.
Third party image reference
ओप्पो F9 प्रो में बैटरी 3500mAh की दी जाएगी. इस फोन का बैटरी महज 5 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे का टॉकटाइम देगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2, 4G Volte, जीपीएस, यूएसबी OTG सपोर्ट आदि दी गयी है. ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलेगा. इसकी कीमत इंडिया में 30,000 रूपये के आसपास हो सकती है.
Third party image reference

No comments