दोस्तों, विवो ने अपना ये Vivo Y81 स्मार्टफोन जून के महीने में ही ताइवान, पाकिस्तान और वियतनाम में लॉन्च कर दिया था. उस वक्त यह फोन भारत म...
दोस्तों, विवो ने अपना ये Vivo Y81 स्मार्टफोन जून के महीने में ही ताइवान, पाकिस्तान और वियतनाम में लॉन्च कर दिया था. उस वक्त यह फोन भारत में नहीं लाया गया था लेकिन अब कम्पनी इस फोन को अगले सप्ताह लॉन्च करने वाली है. अनजान सोर्स से मिली खबर के मुताबिक इंडिया में इसकी कीमत 14,000 रूपये के करीब रखी जा सकती है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो विवो Y81 में मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है और साइड में स्लिम बेजेल्स हैं. इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है, इसके जगह फेस अनलॉक की सुविधा दी गयी है. इसका डिस्प्ले 6.22 इंच का एचडी+ रिजोल्युसन में है और डिस्प्ले के टॉप में नौच भी दिया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की अगर बात करें तो इस फोन में 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इसमें एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का इस्तेमाल किया जा सकता है. फ़ोटोग्राफी के लिए विवो Y81 में 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में बैटरी 3260mAh की लगी है और ये एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है.
Third party image reference

No comments