Third party image reference दोस्तों, आपको पता होगा कि ओप्पो ने पिछले महीने Oppo A3s स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था. लगभग एक महीने ...
Third party image reference
दोस्तों, आपको पता होगा कि ओप्पो ने पिछले महीने Oppo A3s स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था. लगभग एक महीने के अंतराल पर कम्पनी ने इसी फोन का एक नया वेरिएंट 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आज लॉन्च किया है. ये नया वेरिएंट जल्द ही फ्लिप्कार्ट पर और ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलने लगेगा.
Third party image reference
ओप्पो के इस फोन को फ़िलहाल फ्लिप्कार्ट पर लिस्ट नहीं किया गया है और न ही कीमत बताई गयी है लेकिन गैजेट360 के मुताबिक इस नए वेरिएंट की कीमत 13,990 रूपये होगी. ओप्पो A3s का बेस वेरिएंट 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ आया था. और इसकी कीमत 10,990 रूपये रखी गयी थी.
ओप्पो A3s का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले नौच के साथ मिलता है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.
यह फोन अब 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB स्टोरेज के साथ मिलेगा. इस फोन में 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है.
Third party image reference
फोन के रियर साइड में 13MP और 2MP का डुअल कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 के साथ मिलता है.
ओप्पो A3s में बैटरी 4230mAh की लगी है. इस फोन में एंड्राइड का लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 दिया गया है.


No comments