शाओमी जो कि एक चीनी स्मार्टफोन कम्पनी है और किफायती कीमत पर बेहतरीन फीचर के साथ स्मार्टफोन पेश करने के लिए जानी जाती है, उसने एक 4G VoLTE ...
शाओमी जो कि एक चीनी स्मार्टफोन कम्पनी है और किफायती कीमत पर बेहतरीन फीचर के साथ स्मार्टफोन पेश करने के लिए जानी जाती है, उसने एक 4G VoLTE इनेबल्ड फीचर फोन लॉन्च किया है. यह फोन फ़िलहाल चीन में पेश किया गया है और जब ये फोन इंडिया में आयेगा तो यह जियोफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है.
Third party image reference
शाओमी का ये फीचर फोन Qin AI नाम से चीन में लॉन्च हुआ है. सबसे खास बात कम्पनी ने इसे एंड्राइड ओएस के साथ पेश किया है. यानी इसमें थर्ड पार्टी apk डाउनलोड किया जा सकता है. इस 4G फीचर फोन में 2.8 इंच का QVGA कलर डिस्प्ले 320x240 पिक्सेल रिजोल्युसन के साथ है. यह फोन AI वॉईस फीचर सपोर्ट करता है और 17 अलग-अलग भाषाओँ में ट्रांसलेट करता है.
Third party image reference
यह 4G फीचर फोन बिना कैमरे का है. जी हां इसमें न रियर कैमरा है और न ही फ्रंट कैमरा. इसका मतलब इस फोन से विडियो कॉलिंग नहीं किया जा सकेगा. कैमरे की बजाय शाओमी ने इसमें इन्फ्रारेड सेंसर दिया है जो आपके टीवी, AC, पंखा आदि जो भी डिवाईस रिमोट से चलते हैं उसे आप इस फोन से कण्ट्रोल कर सकते हैं.
Third party image reference
शाओमी ने इस फोन में डुअल कोर SC9820E ARM कोर्टेक्स A53 चिपसेट लगाया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.3GHz है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 256MB की रैम और 512MB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. इतना स्टोरेज काफी नहीं है इसलिए माइक्रो एसडीस स्लॉट भी दिया गया है. फोन में डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट है.
Third party image reference
यह फीचर फोन 1480mAh की बैटरी से लैस है. शाओमी का कहना है कि ये 15 घंटे का टॉकटाइम और 420 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देगी. इस फ़ोन में 3.5mm का ऑडियो जैक भी है. इसका keypad काफी स्मूथ है. चार्जिंग के लिए फोन में युएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है. शाओमी का ये फोन ब्लैक और सफ़ेद कलर में उपलब्ध होगा. इसकी कीमत 199 RMB यानी लगभग 2,000 रूपये रखी गयी है.
Third party image reference

No comments