Third party image reference जी हां दोस्तों, अगर आप भी बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. BSNL ने एक नय...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, अगर आप भी बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. BSNL ने एक नया प्रीपेड प्लान मात्र 27 रूपये का लॉन्च किया है जिसमें कॉलिंग के साथ इन्टरनेट डेटा भी मिलेगा. सरकारी टेलिकॉम कम्पनी के द्वारा पेश किया गया ये प्लान एयरटेल, जियो और आईडिया को कड़ी टक्कर देगा.
बीएसएनएल प्लान- 27 रूपये
Third party image reference
इस प्रीपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग बिना किसी FUP लिमिट के लोकल, एसटीडी और रोमिंग में भी मिलेगा. इन्टरनेट डेटा की बात करें तो बीएसएनएल इस 27 रु प्लान में 1GB डेटा देगा जिसे 2G या 3G नेटवर्क पर यूज किया जा सकता है. इसके अलावा कम्पनी इस प्लान में 300 SMS की सुविधा भी दे रही है. और प्लान की वैलिडिटी पूरे एक सप्ताह यानी 7 दिनों की दी गयी है.
Third party image reference
बीएसएनएल का ये 27 रूपये का प्लान सभी सर्किल और सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है. इस प्लान से रिचार्ज 6 अगस्त से कर सकेंगे. BSNL आजकल जियो से भी बेहतर प्लान पेश कर रही है. कम कीमत में ज्यादा बेनेफिट्स दे रही है. हालाँकि कम्पनी के पास अभी सिर्फ 2G और 3G सर्विस है, 4G अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है.


No comments