Third party image reference Teknikal Raman : भारतीय स्मार्टफोन कम्पनी माइक्रोमैक्स ने 30 अगस्त को अपने ऑनलाइन सब-ब्रांड Yu का एक लेटेस्...
Third party image reference
Teknikal Raman: भारतीय स्मार्टफोन कम्पनी माइक्रोमैक्स ने 30 अगस्त को अपने ऑनलाइन सब-ब्रांड Yu का एक लेटेस्ट बजट फोन लॉन्च किया था. इस फोन का नाम कम्पनी ने Yu Ace रखा है. इस फोन में तीन सबसे हाईलाइटिंग फीचर्स है. पहला तो है इसमें दी गई4000mAh की बैटरी, दूसरा फिंगरप्रिंट सेंसर और तीसरा फीचर है डुअल 4G Volte सपोर्ट. ये फीचर महज 5,999 रूपये के फोन में अभी मिलना बहुत बड़ी बात है. इस फीचर के होने की वजह से डबल 4G नेटवर्क एक साथ यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
आपको बता दें कि इस बजट स्मार्टफोन को सिर्फ ऑनलाइन ही ख़रीदा जा सकता है. ऑफलाइन मार्केट यानी रिटेल स्टोर्स पर ये फोन उपलब्ध नहीं होंगे. अगर आपको ये फोन लेना है तो 6 सितम्बर को इसकी पहली सेल एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर 12 बजे दिन में शुरू होगी. इसी दिन और इसी टाइम में आपको आर्डर प्लेस करना होगा. स्टॉक ख़त्म होने के बाद फिर 13 सितम्बर को दूसरी सेल इसी समय लगेगी.
Third party image reference
माइक्रोमैक्स Yu Ace का स्पेसिफिकेशन-
माइक्रोमैक्स के इस किफायती स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट डुअल 4G सपोर्ट के साथ मिलता है और ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है लेकिन फ़ोन में कम्पनी का खुद का स्टेरॉयड लांचर इन्सटाल्ड है. इस फोन में आपको 5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 720x1440 पिक्सेल रिजोल्युसन के साथ 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक MT6739 क्वैड कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो Yu Ace में 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. हालाँकि एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाकर इसकी स्टोरेज बढाई जा सकती है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात की जाय तो इस फोन में 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. वहीँ फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसे विडियो कॉलिंग और फेस अनलॉक के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. वैसे सिक्यूरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही. इसकी 4000mAh की बैटरी भी काफी पावरफुल होगी.
Third party image reference

No comments