Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी Mi Mix 3 की रियल तस्वीर आयी सामने, देखिये

Teknikal Raman:  शाओमी मी  Mix 3  के बारे में पिछले कई महीनों से सिर्फ लीक्ड ख़बरें ही आ रही थी. इस फैबलेट टाइप के स्मार्टफोन के इमेजेज और...

Teknikal Raman: शाओमी मी Mix 3 के बारे में पिछले कई महीनों से सिर्फ लीक्ड ख़बरें ही आ रही थी. इस फैबलेट टाइप के स्मार्टफोन के इमेजेज और स्पेसिफिकेशन भी बहुत पहले से हमें लीक होकर मिल रही थी लेकिन ये कोई ऑफिसियल इनफार्मेशन नहीं होती थी. परन्तु आज Mi मिक्स 3 की रियल तस्वीर खुद कम्पनी के प्रेसिडेंट ने शेयर कर दी है. ये ऑफिसियल इमेज है जिसे चीनी सोशल साईट विबो पर साझा की गयी है.

Third party image reference
शाओमी मी Mix 3 के इस तस्वीर को देखकर लगता है कि ये स्मार्टफोन बेजेल-लेस डिस्प्ले के साथ आने वाला है, क्योंकि इसके डिस्प्ले के ऊपर-नीचे और दायें-बाएं साइड भी बिलकुल भी बेजेल नहीं दिख रहे हैं. इस फोन में ओप्पो फाइंड X की तरह स्लाइडर कैमरा दिया सेटअप दिया जायेगा. इमेज में जैसा कि आप देख सकते हैं, फ्रंट में तो पूरा डिस्प्ले है और ऊपर की तरफ फ्रंट कैमरा स्लाइड होकर बाहर निकला हुआ है.

Third party image reference
यह फोन अक्टूबर के शुरूआती दिनों में ही लॉन्च किया जायेगा. सबसे पहले ये फोन चीन में लॉन्च होगा. फिर बाद में इंडिया में भी लाया जायेगा. शाओमी मी Mix 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें सैमसंग का सुपर अमोलेड 2K डिस्प्ले हो सकता है. इस फोन को क्वालकॉम के दमदार प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 से पॉवरड किया जा सकता है.

Third party image reference
ये डिवाईस तीन प्रकार के स्टोरेज के साथ लॉन्च किये जाने की उम्मीद है. बेस वेरिएंट में 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी हो सकती है. दुसरे वेरिएंट में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और तीसरे में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज होने की सम्भावना है. पिछले रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आयेगा.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस मी मिक्स 3 फोन में 20MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा. रियर में 12MP+12MP का डबल कैमरा हो सकता है. ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित MIUI 10 पर चलेगा. और इस स्मार्टफोन की कीमत 35,000 रूपये से शुरू हो सकती है.

No comments

Latest Articles