Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

मोटोरोला One Power स्मार्टफोन 4850mAh बैटरी और 19:9 डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Teknikal Raman : दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि मोटोरोला ब्रांड को लेनोवो संभाल रही है. लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कम्पनी ने आ...

Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि मोटोरोला ब्रांड को लेनोवो संभाल रही है. लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कम्पनी ने आज Motorola One Power और Motorola One नाम से दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किये. यह दोनों स्मार्टफोन जर्मनी के बर्लिन शहर में चल रहे IFA 2018 ट्रेड शो में लॉन्च किया गया है.

Third party image reference
मोटोरोला One Power को काफी दमदार फीचर के साथ पेश किया गया है. इस स्मार्टफोन में कम्पनी ने 4850mAh की पावरफुल बैटरी, क्वालकॉम का फ़ास्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 636 और 19:9 aspect रेश्यो में मैक्स विज़न डिस्प्ले 6.2 इंच का दिया है. जबकि दूसरी तरफ मोटोरोला one जो उसके साथ 3000mAh बैटरी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और इसमें भी डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में दिया गया है लेकिन डिस्प्ले का साइज़ 5.9 इंच है.
मोटोरोला One Power का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है और इसमें 6.2 इंच का मैक्स विज़न डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो और नौच डिज़ाइन के साथ है. इस फोन में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गयी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक सपोर्ट करता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16MP और 5MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है. फोन के फ्रंट साइड में 12MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मिलता है. इस फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप किया गया है.
मोटोरोला One का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
  • 5,9 इंच का एचडी+ डिस्प्ले
  • एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.1
  • डुअल सिम स्लॉट/ माइक्रो एसडी सपोर्ट
  • 4GB रैम और 64GB स्टोरेज
  • स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा कोर प्रोसेसर

Third party image reference
  • रियर कैमरा- 13+13 मेगापिक्सेल
  • फ्रंट कैमरा- 8 मेगापिक्सेल
  • बैटरी- 3000mAh
  • रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर

No comments

Latest Articles