Teknikal Raman: दोस्तों, इंडिया में ओप्पो F9 प्रो पिछले हफ्ते ही लॉन्च हुुआ था, ये तो आपको भी मालूम होगा. यह स्मार्टफोन अब बिक्री के लि...
Teknikal Raman: दोस्तों, इंडिया में ओप्पो F9 प्रो पिछले हफ्ते ही लॉन्च हुुआ था, ये तो आपको भी मालूम होगा. यह स्मार्टफोन अब बिक्री के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से उपलब्ध हो गया है. ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेज़न, फ्लिप्कार्ट और पेटीएम मॉल और ऑफलाइन किसी भी रिटेल स्टोर से इसे अब ख़रीदा जा सकता है. लेकिन अगर आप सच में इस फोन को लेना चाहते हैं तो आगे मैं आपको बताऊंगा कि ये खूबसूरत फोन आप 2399 रूपये सस्ते में कैसे और कहाँ से खरीद सकते हैं. इससे आपके कुछ पैसे की भी बचत हो जाएगी.
Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो के इस लेटेस्ट फोन ओप्पो F9 प्रो की कीमत इंडिया में 23,990 रूपये रखी गयी है. ये स्मार्टफोन पर्पल, रेड और ब्लू कलर में मिल रहा है. इस फोन के फीचर्स की बात करें तो यह फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड कलर ओएस 5.2 देखने को मिलता है. इसमें डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट मिलता है जिसमें आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड उपयोग कर सकते हैं. इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Helio P60 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.
Third party image reference
इस फोन में रैम 6GB की दी गयी है और इंटरनल स्टोरेज 64GB की मिलती है. ओप्पो F9 प्रो में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में सेटअप किया गया है. कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इस हैंडसेट में आपको 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा देखने को मिलता है. वहीँ फ्रंट में ओप्पो ने 25MP का शानदार सेल्फी शूटर कैमरा दिया है. फ्रंट कैमरा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन, HDR मोड और पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है. इस फोन में बैटरी 3500mAh की दी गयी है.
Third party image referenceयहाँ से खरीदें, सबसे सस्ता-
दोस्तों, ओप्पो F9 को पेटीएम मॉल से ख़रीदा फायदे का सौदा है. यहाँ इस स्मार्टफोन के साथ एक promocode OPPO10 दिया गया है जिसे अप्लाई करने पर 2,399 रूपये का डिस्काउंट कैशबैक के तौर पर पेटीएम वॉलेट में दे दिया जायेगा. इस तरह ये फोन आपको सिर्फ 21,591 रूपयेमें मिल जायेगा. और जो कैशबैक मिलेगा उसे आप फिर से शॉपिंग या रिचार्ज के अलावा अन्य सर्विस के लिए इस्तेमाल करने के साथ आप चाहें तो अपने बैंक एकाउंट में वापस भी भेज सकते हैं. हैं न कमाल का ऑफर !
Third party image reference

No comments