Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ZTE ने लॉन्च किया Axon 9 Pro स्मार्टफोन Dual रियर कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ

Third party image reference Teknikal Raman:  आप सभी टेक लवर्स को शायद मालूम होगा कि जर्मनी के बर्लिन शहर में आईफा 2018 ट्रेड शो चल रहा ...


Third party image reference
Teknikal Raman: आप सभी टेक लवर्स को शायद मालूम होगा कि जर्मनी के बर्लिन शहर में आईफा 2018 ट्रेड शो चल रहा है और इस शो में बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन और कंजूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनियां अपने लेटेस्ट गैजेट और फोन्स का प्रदर्शन करती है और लॉन्च भी करती है. इसी शो में 31 अगस्त को ZTE नें अपना एक नया स्मार्टफोन Axon 9 Proलॉन्च किया है. यह फोन फ़िलहाल तो यूरोपियन मार्केट के लिए लॉन्च हुआ है. भारत में इस फोन को आने में कुछ वक्त तो लगेगा ही. इस स्मार्टफोन के कुछ key फीचर्स हैं क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, 4000mAh की पावरफुल बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप.

Third party image reference
जेडटीई Axon 9 प्रो में नौच वाला डिस्प्ले दिया गया है. इस तरह का डिस्प्ले तब ट्रेंड में आया था जब एप्पल ने अपने आईफोन 10 में इस तरह का डिस्प्ले यूज किया था. तबसे अबतक लगभग सभी कम्पनियां ऐसे डिस्प्ले वाले फोन लॉन्च कर रही है सिवाय एक को छोड़कर, जी हां सैमसंग ने इस डिस्प्ले ट्रेंड को नहीं अपनाया. खैर इन सब बातों को छोड़कर लेटेस्ट लॉन्च हुए इस ZTE Axon 9 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन की बात करते हैं.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में जेडटीई ने 6.21 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 18.7:9 aspect रेश्यो में और नौच के साथ दिया है. इस डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी लगाया गया है. इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर लगाया है. यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ आया है.

Third party image reference
Axon 9 प्रो एंड्राइड के ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें आपको कोई प्री-इन्सटाल्ड फालतू ऐप्स नहीं देखने को मिलता है. इस फोन के कैमरा की अगर बात करें तो इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 12MP और 20MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें से पहल कैमरा जो 12MP का है वो OIS फीचर और f/1.75 अपर्चर के साथ है. सेल्फी कैमरा यानी फ्रंट कैमरा 20MP का दिया गया है जो काफी शानदार पिक्चर क्लिक करता है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप किया हुआ है. फोन में बैटरी 4000mAh की दी गयी है, ये बैटरी काफी अच्छा बैकअप देने का दावा करती है. यह फोन वायरलेस चार्जिंग और फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. ZTE का ये फोन IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है यानी ये धुल और जल रोधक डिवाईस है. यह स्मार्टफोन डॉल्बी Atmos भी सपोर्ट करता है.

Third party image reference
अब इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो ZTE Axon 9 प्रो की कीमत EUR 649 रखी गयी है जो भारतीय रूपये के अनुसार लगभग53,700 रूपये होती है. जब ये फोन भारत में लॉन्च होगा तो इसकी कीमत इतने रूपये के ही आसपास हो सकती है. इंडिया में आने के बाद इस फोन की टक्कर सैमसंग गैलेक्सी S8+, एलजी V30 और LG G6 जैसे स्मार्टफोन से होगी.

No comments

Latest Articles