Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बजट स्मार्टफोन Honor 7S इंडिया में जल्द होगा लॉन्च !

Teknikal Raman:  दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने अभी हाल ही में अपना हॉनर प्ले स्मार्टफोन भारत में पेश किया था. अब कम्पनी एक बजट स्मा...

Related imageTeknikal Raman: दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने अभी हाल ही में अपना हॉनर प्ले स्मार्टफोन भारत में पेश किया था. अब कम्पनी एक बजट स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने वाली है. इस फोन का नाम Honor 7S है, जिसे पाकिस्तान में बहुत पहले मई के महीने में ही लॉन्च कर दिया गया था. अब तीन महीने के बाद ये फोन कुछ ही दिन बाद भारत में दस्तक देने वाला है.

Third party image reference
आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक हॉनर 7S सितम्बर के पहले सप्ताह में ही लॉन्च किया जायेगा. आपको बता दें कि पाकिस्तान में इस फोन को 14,499 PKR में लॉन्च किया गया था. इंडियन रूपये के अनुसार ये कीमत 8,333 रूपये होती है. इसका मतलब इस फोन की कीमत भारत में 8 हजार से कम 7,999 रूपये रखी जा सकती है. ये मेरा मानना है. हॉनर 7S ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में मिलेगा.

Third party image reference
हॉनर 7S का फुल स्पेसिफिकेशन-
हॉनर का यह बजट फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक के MT6737 प्रोसेसर से लैस किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. हालाँकि इस फोन में 256GB तक का माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है.

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो हॉनर का यह फोन 13MP रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, इस कैमरे के साथ LED फ़्लैश भी दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मौजूद है. इस फोन में 3020mAh की बैटरी दी गयी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles