Teknikal Raman: चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी हुवावे ने आज बर्लिन में चल रहे IFA 2018 ट्रेड शो में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस स्मार...
Teknikal Raman: चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी हुवावे ने आज बर्लिन में चल रहे IFA 2018 ट्रेड शो में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन का नाम Huawei Mate 20 Lite है. इस फोन में टोटल 4 कैमरे दिए गए हैं, डबल रियर कैमरा और डबल फ्रंट कैमरा से लैस इस फोन में लेटेस्ट HiSilicon किरिन 710 चिपसेट लगाया गया है. और ये नौच वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है.
Third party image reference
हुवावे मेट 20 लाइट की कीमत GBP 379 यानी लगभग 34,800 रूपये रखी गयी है. इस स्मार्टफोन की सेल अमेरिका में 5 सितम्बर से शुरू हो जाएगी. यह फोन ब्लैक, प्लैटिनम रेड और ब्लू कलर में मिलेगा. इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस हैंडसेट में आपको 6.3 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में मिल जाता है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. हालाँकि एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाकर स्टोरेज 512GB तक बढाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 20MP+2MPडुअल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और PDAF सपोर्ट के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में इससे भी धांसू कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 24MP+2MPका डबल सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है.
Third party image reference
हुवावे के इस लेटेस्ट फोन को 3750mAh बैटरी से लैस किया गया है. ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. इस फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर डुअल रियर कैमरे के जस्ट नीचे दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा इस फोन में accelerometer, प्रोक्सिमिटी, कंपास, gyro और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी दिया गया है.
Third party image reference


No comments