Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो Vs एयरटेल : किसका है 449 रू वाला प्लान सबसे बढ़िया !

Third party image reference Teknikal Raman:  दोस्तों, आपमें से कुछ लोग रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते होंगे तो कुछ एयरटेल का भी करते...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, आपमें से कुछ लोग रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते होंगे तो कुछ एयरटेल का भी करते होंगे. इसके अलावा कुछ लोग अन्य टेलिकॉम कम्पनियों जैसे वोडाफोन आईडिया और बीएसएनएल का भी करते होंगे. लेकिन आज का ये पोस्ट सिर्फ एयरटेल और जियो के बारे में है. आज हम जियो और एयरटेल के 449 रूपये के प्लान की तुलना करेंगे और पता लगायेंगे कि इस एक ही कीमत का प्लान किसका सबसे बढ़िया है और किफायती है. तो चलिए जल्दी से इन दोनों के इस प्लान के बारे में जानते हैं.

Third party image reference
सबसे पहले बात करते हैं एयरटेल के 449 रु प्लान के बारे में. एयरटेल ने इस प्लान को रिलायंस जियो को ही टक्कर देने के लिए लॉन्च किया था. इस प्लान में एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स को डेली 2GB 3G/4G डेटा दिया जाता है. इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने को मिलता है. हालाँकि SMS बेनिफिट सिर्फ 100 ही मिलता है. डेली 100 SMS नही बल्कि एकबार ही 100 SMS दिया जाता है. इस प्लान में वैलिडिटी 70 दिन की दी जाती है. यानी टोटल 140GB डेटा का लाभ एयरटेल यूजर्स को मिलता है.

Third party image reference
अब रिलायंस जियो के 449 रु प्लान की बात करते हैं. जियो के इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 1.5GB हाई स्पीड 4G डेटा मिलता है. वॉईस और विडियो कॉलिंग भी बिलकुल अनलिमिटेड करने के लिए दिया जाता है. इसके साथ ही 100 SMS डेली मिलता है. जियो अपनी सभी ऐप्स और सर्विसेज भी मुफ्त यूज करने देता है. इस प्लान की वैधता पूरे 91 दिन तक रहती है. इसका मतलब जियो के इस प्लान में 136GB डेटा का लाभ मिलता है.
किसका 449 रु प्लान है बेस्ट !

Third party image reference
दोस्तों, एयरटेल और जियो दोनों का ही ये प्लान अपनी-अपनी जगह ठीक है. एयरटेल के प्लान में 4GB ज्यादा डेटा का फायदा मिलता है. वहीँ जियो के प्लान में 21 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है. अगर आपमें से जिन्हें कुछ ज्यादा डेटा का लाभ लेना हो और लम्बी वैलिडिटी की आवश्यकता न हो तो आप एयरटेल का प्लान चुन सकते हैं. और जिन्हें कुछ कम ही डेटा भले ही मिले परन्तु वैलिडिटी लम्बी चाहिए तो उन्हें तो रिलायंस जियो का ही 449 रु प्लान लेना चाहिए.

No comments

Latest Articles