Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

भूलकर भी मत लेना SAMSUNG का ये फोन, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना !

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, आज हम आपको जिस सैमसंग स्मार्टफोन के बारे में बताऊंगा उसे तो आपको भूलकर या गलती से भी नहीं लेना चाहिए. इस ...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आज हम आपको जिस सैमसंग स्मार्टफोन के बारे में बताऊंगा उसे तो आपको भूलकर या गलती से भी नहीं लेना चाहिए. इस साउथ कोरियाई कम्पनी ने हाल ही में पिछले महीने अगस्त में अपना पहला एंड्राइड गो फोन लॉन्च किया था. शायद आपको भी मालूम होगा. अगर नहीं मालूम तो आपको बता दूँ कि इस फोन का नाम गैलेक्सी J2 Core था और इसी फोन को नहीं लेने की सलाह मैं आपको दूंगा. क्योंकि जितनी कीमत पर इस फोन में जो-जो फीचर दिए गए हैं उतने तो इससे आधे कीमत के फोन में आजकल मिलते हैं.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J2 कोर की कीमत पहले आपको बता देता हूं फिर इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन जानेंगे. इस स्मार्टफोन की कीमत6,190 रूपये रखी गयी है. अब इसके फीचर्स की बात करतें है. सैमसंग ने इस फोन में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया है. इतनी कीमत में कम से कम एचडी रिजोल्युसन वाला डिस्प्ले तो होना ही चाहिए लेकिन सैमसंग ने अपने इस फोन में नहीं दिया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में मात्र 1GB की रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. गैलेक्सी J2 कोर को सैमसंग ने अपने Exynos 7570 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया है. आपको बता दें कि इस फोन से भी कम कीमत में आज इंडिया की नंबर वन कम्पनी शाओमी का रेडमी 5A दुगुने रैम और स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. जी हां, रेडमी 5A में 2GB रैम 16GB स्टोरेज है, और कीमत सिर्फ 5,999 रूपये है. फिर इस आधे फीचर वाले सैमसंग के फोन को लेने का कोई मतलब ही नहीं बनता.

Third party image reference
सैमसंग ने इस गैलेक्सी J2 कोर स्मार्टफोन में 8MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया है. फोन का फ्रंट कैमरा 5MP का है और इसमें भी LED फ़्लैश मिलता है. कैमरा के मामले में यह फोन ठीक-ठाक है. इस फोन में एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड 128GB तक का सपोर्ट करता है. फोन में बैटरी 2600mAh की दी गयी है. और ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है.

Third party image reference
वहीँ अगर आपको रेडमी 5A के कुछ और स्पेक्स बताऊँ तो इस पॉपुलर फोन में क्वालकॉम का 425 चिपसेट, 13MP का रियर कैमरा और 3000mAh का बैटरी है. इसका डिस्प्ले भी एचडी रिजोल्युसन का है. सच में अगर आपको 6 हजार के बजट में फोन लेना हो तो आप सैमसंग को छोड़कर आप शाओमी या फिर किसी भी अच्छे ब्रांड का फोन लें जिसमें कम से कम 2GB और 16GB स्टोरेज हो. वैसे मेरा तो मानना है कि शाओमी के रेडमी 5A से बेहतर कोई फोन फ़िलहाल इस मार्केट में इस कीमत में उपलब्ध नहीं है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles