Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी 6 और रेडमी 6A करेगा Dual 4G VoLTE सपोर्ट, 5 सितम्बर को होने वाला है लॉन्च

Third party image reference Teknikal Raman:  दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता चल ही गया होगा कि इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता चल ही गया होगा कि इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी इसी 5 तारीख को, यानी कि 5 सितम्बर को बजट सेगमेंट में तीन-तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. ये सभी स्मार्टफोन रेडमी 6, रेडमी 6A और रेडमी 6 प्रो होंगे जो चीन में बहुत पहले लॉन्च किये जा चुके हैं. आज अभी-अभी मिली एक खबर के अनुसार इन तीन स्मार्टफोन्स में से दो फोन डुअल 4G Volte फीचर सपोर्ट करेंगे. कम्पनी ने ट्विटर पर एक टीजर इमेज शेयर की है जिसमें डुअल Volte का जिक्र किया है.

Third party image reference
शाओमी रेडमी 6A और रेडमी 6 करेगा डुअल 4G Volte सपोर्ट-
जी हां दोस्तों, यही दो स्मार्टफोन ये फीचर सपोर्ट करेगा क्योंकि इसी दो स्मार्टफोन रेडमी 6 और रेडमी 6A में वो प्रोसेसर लगा है जो डुअल 4G Volte सपोर्ट करने में सक्षम है. इन फोन्स में मीडियाटेक का चिपसेट लगा हुआ है. रेडमी 6A में मीडियाटेक हिलिओ A22 और रेडमी 6 में हिलिओ P22 प्रोसेसर लगाया गया है. जबकि रेडमी 6 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट लगा है और ये चिपसेट डुअल 4G सपोर्ट नहीं कर सकता है.

Third party image reference
रेडमी 6 और रेडमी 6A के फीचर्स-
शाओमी के इन दोनों फोन्स के फीचर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इन दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में देखने को मिलेगा. रेडमी 6A आपको दो वेरिएंट में मिलेगा. पहला वेरिएंट 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ, और दूसरा 3GB रैम + 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ. वहीँ रेडमी 6 तीन वेरिएंट में मिलेगा. पहला 2GB रैम + 16GB स्टोरेज स्पेस के साथ, दूसरा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ, और तीसरा वेरिएंट मिलेगा 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ.

Third party image reference
रेडमी 6 और रेडमी 6A के प्रोसेसर के बारे में तो ऊपर आपने पढ़ ही लिया होगा. इन्हीं मीडियाटेक प्रोसेसर की वजह से इस फोन के साथ आज के समय में महत्वपूर्ण हो चुके फीचर डुअल 4G Volte मिलेगा. ये दोनों स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 10 पर चलेगा. शाओमी का ये दोनों बजट फोन 3000mAh की बैटरी से लैस है.

Third party image reference
सबसे बड़ा अंतर रेडमी 6 और रेडमी 6A के कैमरे में है. रेडमी 6 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जबकि रेडमी 6A में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. रेडमी 6 के कैमरा कॉन्फ़िगरेशन की बात करें तो इसमें आपको 12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा मिलेगा. रेडमी 6A में 13MP का सिंगल कैमरा है. फ्रंट सेल्फी कैमरा दोनों का सेम है. दोनों में ही 5MP का फ्रंट सेल्फी शूटर कैमरा है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles