Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने ...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने ही अपना दूसरा स्मार्टफोन Realme 2 इंडिया में लॉन्च किया था. अब इस फोन की पहली सेल का टाइम आ गया है. जी हाँ, इस फोन की पहली सेल आज, 4 सितम्बर को एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर दोपहर 12 बजे से होगी.
Third party image reference
डिस्काउंट और डेटा ऑफर (Realme 2)
इस स्मार्टफोन को डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड कलर ऑप्शन में ख़रीदा जा सकेगा. और सबसे खास बात इस फोन के बेस वेरिएंट जिसकी कीमत 8.990 रूपये है उसे आप मात्र 8240 रूपये में पा सकते हो. इसके लिए आपके पास HDFC बैंक का डेबिट या credit होना चाहिए, जिससे आप पेमेंट करेंगे तो 750 रु का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जायेगा.
Third party image reference
इसके अलावा जियो के कुछ डेटा ऑफर भी मिलेंगे. जियो 120GB एडिशनल डेटा का बेनेफिट्स इस फोन के साथ दे रहा है. हाँ, एक और जबरदस्त ऑफर रियलमी 2 के साथ एक्सिस बैंक बज credit कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा. इस कार्ड से अगर आप पेमेंट करेंगे तो फ्लैट 10% डिस्काउंट आप पा सकते हैं. ये सभी ऑफर Realme 2 के दुसरे वेरिएंट जिसकी कीमत 10,990 रु है उसपे भी लागू है.
रियलमी 2 के स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
ओप्पो Realme 2 डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित कलर ओएस 5.1 पर चलता है. इस फोन में 6.2 इंच का एचडी+ इन-सेल डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ दिया गया है. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात की जाय तो रियलमी 2 एक नहीं दो वेरिएंट में आया है. इसका पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मिलता है जबकि इसका दूसरा वेरिएंट जो है उसमें 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इस फोन में आप 256GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड भी यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा मिलता है. इसमें प्राइमरी कैमरे का अपर्चर साइज़ f/2.2 है जबकि सेकेंडरी कैमरा जोकि डेप्थ सेंसिंग के काम आता है और पोर्टेट मोड में पिक्चर क्लिक करने की सुविधा देता है उसका अपर्चर साइज़ f/2.4 दिया गया है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसका फ्रंट सेल्फी कैमरा 8MP फिक्स्ड फोकस, f/2.2 अपर्चर साइज़ के साथ है.
Third party image reference
सबसे ख़ास बात ओप्पो की सब-ब्रांड रियलमी में इस Realme 2 हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है जो रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है. आपको मालूम ही होगा कि कम्पनी ने अपने डेब्यू फोन रियलमी 1 में ये सेंसर नहीं दिया था और लोगों को ये कमी बहुत रास नहीं आयी थी.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में wifi, जीपीएस, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल 4G Volte सपोर्ट, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, OTG सपोर्ट आदि दी ही गयी है. इसके साथ accelerometer, प्रोक्सिमिटी, फेस अनलॉक सेंसर भी दी गयी है. ओप्पो रियलमी 2 का वजन 168 ग्राम है और थिकनेस 8.2mm है.


No comments