Third party image reference Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने अपने कुछ...
Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने अपने कुछ गैलेक्सी J सीरीज और कुछ गैलेक्सी A सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की है. इनमें से लगभग सभी फोन्स की कीमत पहले भी कम की जा चुकी है. इसलिए ये फोन लॉन्च कीमत से काफी सस्ते हो गए हैं. कम्पनी ने J सीरीज में गैलेक्सी J8, गैलेक्सी J4, गैलेक्सी J7 प्राइम और गैलेक्सी J2 (2017) की कीमत घटाई है. जबकि A सीरीज में एक बार फिर से गैलेक्सी A6 और गैलेक्सी A6+ की कीमत कम की गयी है.
Third party image reference
अब चलिए एक-एक कर आपको बताते हैं कि किस स्मार्टफोन में कितने रूपये की कटौती हुई है और अब ये सभी कितने में मिल रहे हैं. सबसे पहले बात अगर गैलेक्सी J सीरीज के गैलेक्सी J8 की करें तो इस फोन की कीमत पहली बार कम की गयी है. इस फोन को 18,990 रु में कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था. लेकिन अब 1000 रूपये इस फोन की कीमत कम कर दी गयी है और ये फोन सिर्फ 17,990 रूपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J8 के बाद गैलेक्सी J2 की बात करें तो यह फोन पिछले साल 7,990 रूपये में लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग के बाद इस फोन की कीमत भी एक-दो बार कम हो चुकी है. अभी यह फोन 6190 रूपये में मिल रहा था. परन्तु अब यह सिर्फ 5,990 रु में मिल रहा है. यानी इसकी कीमत इसबार 200 रु घटाई गयी है.
Third party image reference
वहीँ लेटेस्ट बजट फोन गैलेक्सी J4 की कीमत 500 रु कम हुई है, इससे पहले एकबार और इसकी कीमत 500 रु घटी थी. यह फोन 9,990 रूपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन दो बार कीमत घटने के बाद ये फोन अब सिर्फ 8,990 रूपये में खरीदने के लिए अवेलेबल है.
Third party image reference
अब गैलेक्सी J7 प्राइम की बात करें तो यह स्मार्टफोन पिछले साल का ही है. ये फोन उस समय 18,790 रूपये का हुआ करता था. कीमत में कटौती होते होते इस फोन की कीमत फ़िलहाल 10,490 रूपये थी. लेकिन आज फिर से इसकी कीमत 500 घटाकर मात्र 9,990 रूपये कर दी. इस तरह ये फोन 10 हजार के अन्दर का हो गया.
Third party image reference
सैमसंग के अगले सीरीज यानी A सीरीज की बात करते हैं. गैलेक्सी A सीरीज के सैमसंग गैलेक्सी A6 को कम्पनी ने 21,990 रूपये में लॉन्च किया था. ये कीमत इस फोन के 32GB स्टोरेज वेरिएंट की थी. लेकिन आज और अब से ये फोन सिर्फ 15,490 रूपये में बिकेगा. इस फोन की कीमत दो-तीन बार घटाई जा चुकी है. इसका 64GB वेरिएंट सिर्फ 16,990 रु में उपलब्ध है जबकि ये फोन कभी 22,990 रु का बिका करता था.
Third party image reference
इसके बाद गैलेक्सी A6 प्लस है जिसकी कीमत घटाई गयी है. इस स्मार्टफोन की भी कीमत पहले कम की जा चुकी है. इस फोन को 25,990 रूपये में पेश किया गया था. लॉन्च के कुछ समय बाद इसकी कीमत 2 हजार कम हुई थी. अब एकबार फिर से इसकी कीमत 2 हजार रूपये कम कर देने से यह स्मार्टफोन अब सिर्फ 21,990 रु का रह गया है. इस तरह आपने देखा की किस तरह सैमसंग ने धड़ल्ले से अपने आधे दर्जन फोन्स की कीमत हद से ज्यादा घटा दी है.
Third party image reference

No comments