Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

5000mAh बैटरी के साथ Motorola P30 Note हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Third party image reference Teknikal Raman:  लेनोवो की स्वामित्व वाली कम्पनी मोटोरोला ने आज अपने P सीरीज का एक नया स्मार्टफोन  Motorola...


Third party image reference
Teknikal Raman: लेनोवो की स्वामित्व वाली कम्पनी मोटोरोला ने आज अपने P सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Motorola P30 Note लॉन्च किया. इससे पहले P30 पेश किया जा चूका है. मोटोरोला ने नए P30 नोट को सिर्फ चीनी मार्केट में लॉन्च किया है. यह फोन डिज़ाइन और लुक के मामले में मोटोरोला P30 जैसा ही लगता है. हालाँकि इस नए P30 Note में 5000mAh की पावरफुल बैटरी और डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट दी गयी है.

Third party image reference
मोटोरोला P30 नोट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड में दिया गया है. फोन का वजन 198 ग्राम है. इस फोन का वजन ज्यादा होने का कारण इसमें लगायी गयी बड़ी बैटरी है. मोटोरोला के इस हैंडसेट में डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ अलग से माइक्रो एसडी स्लॉट दिया गया है. ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित ZUI 4.0 पर चलता है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 6.2 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो, 2.5D कर्व्ड कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन और नौच डिज़ाइन के साथ मिलता है. यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 6GB रैम वेरिएंट में मिलेगा. हालाँकि दोनों ही वेरिएंट में सेम 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक सपोर्ट करता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा डुअल-टोन LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. इसके फ्रंट साइड में 12MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है. 5000mAh की बैटरी से लैस यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.

Third party image reference
मोटोरोला P30 नोट की कीमत की बात करें तो इसका 4GB रैम वेरिएंट चीन में CNY 1,999 यानी लगभग 20,700 रूपये में लॉन्च हुआ है. जबकि 6GB रैम वेरिएंट CNY 2,299 यानी करीब 23,800 रूपये में मिलेगा. यह फोन सिर्फ मरकरी ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. और ये चीन में सेल के लिए उपलब्ध भी हो चूका है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles