Third party image reference Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज अपना बजट स्मार्टफोन Honor 7S इंडिया में ल...
Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज अपना बजट स्मार्टफोन Honor 7S इंडिया में लॉन्च कर दिया है. इस फोन के बारे में मैंने कुछ दिन पहले ही बताया था कि कपनी इसे जल्द ही भारत में पेश करेगी. और आज बड़ी जल्दी ही हॉनर ने इस फोन को मार्केट में उतार दिया. यह स्मार्टफोन कई महीने पहले सिर्फ पाकिस्तान में लॉन्च किया जा चूका था. इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट 18:9 डिस्प्ले है और सेल्फी कैमरा के साथ LED फ़्लैश लाइट भी दी गयी है.
Third party image reference
हॉनर 7S की कीमत-
हॉनर के इस फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. यह फोन 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ है. इस स्मार्टफोन की कीमत मात्र 6,999 रूपये रखी गयी है. यह फोन एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर मिलेगा और इसके अलावा कम्पनी के ऑनलाइन स्टोर पर से भी इसे ख़रीदा जा सकेगा. हॉनर 7S की पहली सेल 14 सितम्बर को दोपहर 12 बजे होगी.
Third party image reference
हॉनर 7S का फुल स्पेसिफिकेशन-
हॉनर का यह बजट फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक के MT6737 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. हालाँकि इस फोन में 256GB तक का माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है.
Third party image reference
कैमरे की बात करें तो हॉनर का यह फोन 13MP रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, इस कैमरे के साथ LED फ़्लैश भी दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मौजूद है. इस फोन में 3020mAh की बैटरी दी गयी है. हॉनर 7S का वजन 142 ग्राम और थिकनेस 8.3mm है.


No comments