Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नए रंग में रेडमी नोट 5 प्रो हुआ लॉन्च, देखिये

Third party image reference Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, शाओमी ने आज इंडिया में अपने पॉपुलर फोन रेडमी नोट 5 प्रो का नया कलर वेरिएंट...


Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी ने आज इंडिया में अपने पॉपुलर फोन रेडमी नोट 5 प्रो का नया कलर वेरिएंट पेश किया है. इस फोन का न्यू वेरिएंट लाल रंग में लॉन्च किया गया है जो दिखने में काफी आकर्षक लग रहा है. रेडमी नोट 5 प्रो के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को इस नए रेड कलर ऑप्शन में लाया गया है और ये फोन कम्पनी के ऑफिसियल वेबसाइट और ऐप पर मिलने भी लगा है. इसके अलावा जल्द ही ये रेड वेरिएंट फ्लिप्कार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा.

Third party image reference
आपको बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो का एक 6GB रैम वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 16,999 रूपये है. इस 6GB रैम वेरिएंट में लाल वाला नोट 5 प्रो नहीं लाया गया है. क्योंकि इस वेरिएंट की डिमांड ज्यादा नहीं है. इसलिए कम्पनी ने सिर्फ 4GB रैम वेरिएंट को ही रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया. इस लाल वाले वेरिएंट की कीमत भी अन्य कलर वेरिएंट की तरह 14,999 रूपये रखी गयी है. इस एक और कलर में आ जाने से रेडमी नोट 5 प्रो कुल 5 कलर ऑप्शन में खरीदने के उपलब्ध हो गया है.

Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के लाल वेरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी सेम है. इस फोन के कुछ फीचर्स पर नजर डालें तो यह फोन 5.99 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी लगी हुई है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. इसमें डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट मिलती है.

Third party image reference
रेडमी नोट 5 प्रो इंडिया का बेस्ट सेलिंग डुअल कैमरा फोन है. इसमें आपको 12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा मिलता है. इसके अलावा फ्रंट में 20MP का शानदार सेल्फी शूटर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 9.6 पर चलता है. इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर है. फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है.

No comments

Latest Articles