Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

6.2 इंच डिस्प्ले के साथ LG Q Stylus+ इंडिया में हुआ लॉन्च

Third party image reference Teknikal Raman:  साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी एलजी ने आज भारत में अपना एक नया मि...


Third party image reference
Teknikal Raman: साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी एलजी ने आज भारत में अपना एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन का नाम LG Q Stylus+ रखा गया है. इस नाम से ही आपको पता चल गया होगा कि एलजी का ये फोन जरुर स्टाइलस के साथ आया होगा. जी हां, इसके साथ स्टाइलस भी दिया गया है. स्टाइलस के अलावा इस फोन के कुछ हाईलाइटिंग फीचर हैं 6.2 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले, ओक्टा कोर प्रोसेसर, 4GB रैम और 16MP का प्राइमरी कैमरा.

Third party image reference
एलजी Q स्टाइलस+ की कीमत-
भारत में इस फोन की कीमत एलजी ने 21,990 रूपये रखी है. यह फोन सिर्फ एक वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में उपलब्ध हुआ है. यह फोन ब्लैक, औरोरा ब्लैक और लैवेंडर वायलेट रंग में मिलेगा. एलजी क्यू स्टाइलस+ की बिक्री 5 सितम्बर से इंडिया में शुरू हो जाएगी.

Third party image reference
LG Q Stylus+ के स्पेसिफिकेशन-
यह स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 पर चलता है और इसमें आपको6.2 इंच की बड़ी डिस्प्ले 18;9 aspect रेश्यो में मिलती है. इस फोन को ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.5GHz है. फोन में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गयी है.

Third party image reference
एलजी के इस फोन में 16 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा वाइड एंगल लेंस के साथ दिया गया है. फोन में बैटरी 3300mAh की लगी है. फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर साइड में सेटअप किया हुआ है. फोन का वजन 172 ग्राम है और मोटाई 8.4mm है.

No comments

Latest Articles