Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, आप सभी जानते ही हैं कि कल यानी 4 सितम्बर को Realme 2 की पहली फ़्लैश सेल थी. ये ...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, आप सभी जानते ही हैं कि कल यानी 4 सितम्बर को Realme 2 की पहली फ़्लैश सेल थी. ये फ़्लैश सेल फ्लिप्कार्ट पर हुई थी. इस फर्स्ट सेल में रियलमी 2 के दो लाख यूनिट्स स्टॉक में लाये गए थे. दोपहर 12 बजे सेल शुरू होने के महज 5 मिनट के अन्दर ही ये सारे 2,00000 रियलमी 2 फोन्स बिक गए. इससे साफ जाहिर होता है कि ग्राहकों को ये फोन काफी पसंद आया है.
Third party image reference
रियलमी 2 की पहली सेल तो ख़त्म हो गयी लेकिन अभी भी लाखों ग्राहक इस फोन को लेने के लिए बेताब होंगे, तो इनलोगों को परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है. क्योंकि इस स्मार्टफोन की अगली यानी दूसरी सेल 11 सितम्बर को फिर से फ्लिप्कार्ट पर ही होगी. ओप्पो की इस रियलमी सब-ब्रांड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि Realme 1 की बिक्री लॉन्चिंग के 45 दिनों बाद 4 लाख यूनिट्स बिके थे लेकिन रियलमी 2 ने तो पहली सेल में ही कमाल कर दिया.
Third party image reference
रियलमी 2 की कीमत अगर आपको मालूम नहीं है तो मैं आपको फिर से बता देता हूं. इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत मात्र 8,990 रूपये है, यानी कि रियलमी 2 का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट 8,990 रूपये में मिलता है. वहीँ 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सिर्फ 10,990 रूपये है. दोनों ही वेरिएंट इस फोन के सेल में उपलब्ध होते हैं.
रियलमी 2 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
ओप्पो Realme 2 डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित कलर ओएस 5.1 पर चलता है. इस फोन में 6.2 इंच का एचडी+ इन-सेल डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ दिया गया है. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात की जाय तो रियलमी 2 एक नहीं दो वेरिएंट में आया है. इसका पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मिलता है जबकि इसका दूसरा वेरिएंट जो है उसमें 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इस फोन में आप 256GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड भी यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा मिलता है. इसमें प्राइमरी कैमरे का अपर्चर साइज़ f/2.2 है जबकि सेकेंडरी कैमरा जोकि डेप्थ सेंसिंग के काम आता है और पोर्टेट मोड में पिक्चर क्लिक करने की सुविधा देता है उसका अपर्चर साइज़ f/2.4 दिया गया है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसका फ्रंट सेल्फी कैमरा 8MP फिक्स्ड फोकस, f/2.2 अपर्चर साइज़ के साथ है.
Third party image reference
सबसे ख़ास बात ओप्पो की सब-ब्रांड रियलमी में इस Realme 2 हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है जो रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है. आपको मालूम ही होगा कि कम्पनी ने अपने डेब्यू फोन रियलमी 1 में ये सेंसर नहीं दिया था और लोगों को ये कमी बहुत रास नहीं आयी थी.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में wifi, जीपीएस, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल 4G Volte सपोर्ट, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, OTG सपोर्ट आदि दी ही गयी है. इसके साथ accelerometer, प्रोक्सिमिटी, फेस अनलॉक सेंसर भी दी गयी है. ओप्पो रियलमी 2 का वजन 168 ग्राम है और थिकनेस 8.2mm है.


No comments