जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने आज भारत में Vivo Y83 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ये फोन Y83 का अपग्रेडेड वर्जन है जो इसी ...
जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने आज भारत में Vivo Y83 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ये फोन Y83 का अपग्रेडेड वर्जन है जो इसी साल मई में लॉन्च किया गया था. मुंबई बेस्ड रिटेलर महेश टेलिकॉम के अनुसार, इस नए विवो Y83 प्रो की कीमत 15,990 रूपये रखी गयी है. और ये स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदने के लिए उपलब्ध भी हो गया है.
Third party image reference
विवो Y83 प्रो हैंडसेट चार कलर ऑप्शन में मिलेगा. ये फोन काला, ब्लू, सफ़ेद और गोल्ड कलर में ख़रीदा जा सकता है. इस फोन की लॉन्चिंग की खबर एक ट्वीट के माध्यम से पता चली. रिटेलर ने इस फोन की रिटेल बॉक्स भी दिखाई है. लेकिन कम्पनी ने अभी तक इस फोन से रिलेटेड कोई जानकारी शेयर नहीं की.
Third party image reference
आपकी जानकरी के लिए बता दूं कि इसका पुराना वर्जन जो Y83 है वो 14,990 रूपये में लॉन्च हुआ था और इस नए वाले प्रो वर्जन का डिज़ाइन उसी के जैसा है लेकिन इस Y83 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है. जबकि Y83 में सिंगल रियर कैमरा था.
विवो Y83 प्रो का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
विवो के इस नए स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो और नौच के साथ दिया गया है. फोन को मीडियाटेक Helio P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. ये डिवाईस एंड्राइड ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो विवो Y83 प्रो में आपको 4GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल मेमोरी मिलता है. साथ ही इसमें आप 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP+2MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. वहीँ फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का मिलता है. फोन में बैटरी 3260mAh की दी गयी है. इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो फोन के बैक साइड में सेटअप किया हुआ है.


No comments