जी हां दोस्तों, आज इन्फिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix नोट 5 लॉन्च कर दिया है. यह फोन कम्पनी का पहला एंड्राइड व...
जी हां दोस्तों, आज इन्फिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix नोट 5 लॉन्च कर दिया है. यह फोन कम्पनी का पहला एंड्राइड वन बेस्ड स्मार्टफोन है. ये नया हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किये गए नोट 4 का सक्सेसर है. और इन्फिनिक्स नोट 5 जो है वो शाओमी के रेडमी नोट 5 को कड़ी टक्कर दे सकता है.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए लिए बता दूं कि इन्फिनिक्स transssion होल्डिंग्स का एक स्मार्टफोन ब्रांड है. कम्पनी ने महज 45 दिनों के भीतर 3 नए स्मार्टफोन भारत में पेश किया है. इस फोन के पहले इन्फिनिक्स ने एंट्री लेवल Hot 6 प्रो और स्मार्ट 2 हैंडसेट को लॉन्च किया था. यह नया इन्फिनिक्स नोट 5 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 के साथ आया है.
इन्फिनिक्स नोट 5 के फीचर्स-
Third party image reference
यह स्मार्टफोन 5.99 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ आया है जिसका aspect रेश्यो 18:9 है. इस फोन को मीडियाटेक Helio P23 चिपसेट से पॉवर किया गया है. फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ और सबसे खास बात ये डुअल 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इन्फिनिक्स नोट 5 में आपको 3GB रैम या 4GB रैम का ऑप्शन मिल जाता है. ये फोन दो वेरिएंट में आया है. पहले में 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज और दुसरे में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें आपको 12MP का रियर कैमरा क्वैड LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. वहीँ फोन के फ्रंट साइड में 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है.
इन्फिनिक्स नोट 5 में 4500mAh का दमदार बैटरी दिया गया है. और ये फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. फोन के साथ 18W का चार्जर मिलता है. इस फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर को बैक साइड में सेटअप किया गया है.
फोन की कीमत-
Third party image reference
इन्फिनिक्स नोट 5 की कीमत 9,999 रूपये से शुरू होती है. 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रूपये है जबकि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रूपये रखी गयी है. इस फोन की पहली सेल 31 अगस्त को 12 बजे होगी.


No comments