Teknikal Raman: चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने 22 अगस्त को एक नया स्मार्टफोन AI-powered कैमरा के साथ लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन का नाम ओप्...
Teknikal Raman: चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने 22 अगस्त को एक नया स्मार्टफोन AI-powered कैमरा के साथ लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन का नाम ओप्पो A5 है. यह फोन पहली बार चीन में जुलाई में ही लॉन्च किया गया था. ये फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और फुलव्यू नौच डिस्प्ले के साथ आया है.
Third party image reference
ओप्पो A5 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भारत में 14,990 रूपये रखी गयी है. ये स्मार्टफोन ऑफलाइन कंज्यूमर्स के लिए है जो बड़ी डिस्प्ले का फोन डुअल कैमरा सेटअप और तगड़ी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं. इस स्मार्टफोन में 4230mAh का दमदार बैटरी दिया गया है जो 14 घंटे का विडियो प्लेबैक और 11 घंटे का गेमिंग प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है.
ओप्पो A5 का फुल स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
ओप्पो के इस फोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में नौच के साथ दिया गया है. डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलता है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी मिल जाती है. फोन में 128GB क्षमता का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है. ओप्पो A5 के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है, वहीँ फ्रंट में 8MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है. फ्रंट कैमरा AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 से लैस है. यह फोन आपको ब्लू और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में रिटेल स्टोर्स में मिल जायेगा.
Third party image reference

No comments