Third party image reference दोस्तों, दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर...
Third party image reference
दोस्तों, दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है और ये जल्द ही इंडिया में दस्तक दे सकता है. अमेज़न इंडिया शॉपिंग साईट पर इस फोन से रिलेटेड एक पोस्टर भी डाला गया है जिसमें Here comes the Star लिखा हुआ है. इससे पता चलता है सैमसंग शायद गैलेक्सी A8 स्टार को लॉन्च करने वाली है. इस टीज़र पोस्टर के अनुसार A8 Star की कीमत 30,000 रु के आसपास रखी जा सकती है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A8 स्टार चीन और फिलिपीन्स में कुछ समय पहले A9 स्टार नाम से लॉन्च किया गया था. सैमसंग इसी A9 स्टार को इंडिया में A8 स्टार नाम से पेश करने वाली है. ये कम्पनी एक ही फोन को अलग-अलग मार्केट में अलग ही नाम से लॉन्च करती है. आने वाला ये फोन पहले से ही दुसरे मार्केट में मौजूद हैं तो इसके सारे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी उपलब्ध हैं.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A8 स्टार में 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 18.5:9 aspect रेश्यो में रहेगा. इस फोन में 24MP+16MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. जबकि फोन के फ्रंट में 24MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा होगा. इस फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया जायेगा. गैलेक्सी A8 स्टार में 3700mAh की बैटरी लगी होगी.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इसमें आपको 4GB की रैम के साथ 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज देखने को मिलेगी. साथ ही इसमें आप माइक्रो एसडी कार्ड 512GB क्षमता तक का यूज कर पाएंगे. इस फोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट मिलेगा. फोन एंड्राइड ओरियो ओएस पर चलेगा. और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में ही सेटअप मिलेगा.
Third party image reference

No comments