Third party image reference बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए मशहूर मोबाइल कम्पनी इन्फिनिक्स ने आज एक नया सस्ता और किफायती स्मार्टफोन इं...
Third party image reference
बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए मशहूर मोबाइल कम्पनी इन्फिनिक्स ने आज एक नया सस्ता और किफायती स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन Infinix Smart 2 नाम से पेश किया गया है. इस हैंडसेट की कीमत सिर्फ 5,999 रूपये रखी गयी है और ये सीधे तौर पर रेडमी 5A को टक्कर देगी.
Third party image reference
इन्फिनिक्स स्मार्ट 2 में हाई स्पीड इन्टरनेट के लिए 4G Volte सपोर्ट दिया गया है. इस फोन की बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि ये 21 घंटे का 4G टॉकटाइम, 81 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 21 दिनों तक का स्टैंडबाई टाइम देने में सक्षम है. इस चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ने Infinix स्मार्ट 2 फोन में सेल्फी कैमरा के साथ डुअल LED फ़्लैश दिया है.
इन्फिनिक्स स्मार्ट 2 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
यह बजट स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 के साथ आया है. इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ फुल व्यू LCD डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक MT6739 चिपसेट से लैस किया गया है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 2GB और 3GB रैम का ऑप्शन मिल जाता है. इंटरनल स्टोरेज 16GB और 32GB ऑप्शन में मिलता है. इस फोन का दोनों ही वेरिएंट डेडिकेटेड माइक्रो एसडी सपोर्ट करता है जिसमें आप 128GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी शूटर कैमरा डुअल LED फ़्लैश और f/2.0 अपर्चर साइज़ के साथ उपलब्ध है. सेंसर के तौर पर accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट सेंसर मौजूद है. इन्फिनिक्स स्मार्ट 2 में बैटरी 3050mAh की दी गयी है.


No comments