Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इस टेलिकॉम कम्पनी ने लॉन्च किया 99 रु का प्रीपेड प्लान, मिलेगा 39.2GB डेटा का लाभ !

Third party image reference दोस्तों, ये 99 रूपये का प्लान एयरटेल या आईडिया कम्पनी ने नहीं किया है बल्कि टाटा डोकोमो ने किया है. जी हां,...


Third party image reference
दोस्तों, ये 99 रूपये का प्लान एयरटेल या आईडिया कम्पनी ने नहीं किया है बल्कि टाटा डोकोमो ने किया है. जी हां, इस प्रीपेड प्लान में टोटल 39.2GB डेटा का लाभ मिलेगा. ये इन्टरनेट डेटा 3G नेटवर्क पर यूज किया जा सकेगा. डोकोमो का ये प्लान BSNL के 98 रूपये के सुनामी पैक की टक्कर का है. बीएसएनएल अपने इस प्लान में 1.5GB डेटा डेली देता है, कॉलिंग वगैरह नहीं मिलती. टाटा डोकोमो के 99 रु प्लान में भी सिर्फ इन्टरनेट डेटा मिलेगा.

Third party image reference
आपको पता ही होगा कि टाटा डोकोमो अपनी सर्विस भारती एयरटेल के साथ एग्रीमेंट करके दे रहा है. डोकोमो ने कहा है कि ये प्लान कमर्शियल यूज के लिए नहीं है. डाटा रोमिंग की फैसिलिटी सिर्फ TTL के अपने साईट पर उपलब्ध है. दुसरे नेटवर्क पर बेस टैरिफ के अनुसार चार्ज लगेगा. डोकोमो के इस 99 रु प्लान में डेली 1.4GB डेटा मिलेगा, डेली डेटा ख़त्म होने के बाद 10p/MB शुल्क लगेगा.

Third party image reference
टाटा डोकोमो का यह 99 रूपये का प्लान पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा. बीएसएनएल का 98 रूपये का प्लान सिर्फ 26 दिनों की वैधता के साथ मिलता है. अन्य टेलिकॉम कम्पनी जैसे एयरटेल की बात करें तो इसके पास भी एक 99 रूपये का प्लान है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ 2GB डेटा दिया जाता है. एयरटेल का ये प्लान कॉलिंग बेस्ड प्लान है जबकि डोकोमो का इन्टरनेट बेस्ड प्लान है.


No comments

Latest Articles