Teknikal Raman: दोस्तों, अभी हाल ही में LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने इंडिया में मिड रेंज फोन LG Q7 लॉन्च किया था. जिसके बारे में मैंने आपको खबर द...
Teknikal Raman: दोस्तों, अभी हाल ही में LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने इंडिया में मिड रेंज फोन LG Q7 लॉन्च किया था. जिसके बारे में मैंने आपको खबर दे ही दी थी. और आज फिर से इस साउथ कोरियाई कम्पनी ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसबार कम्पनी ने मिड रेंज या फ्लैगशिप फोन नहीं बल्कि बजट रेंज का स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है. इस फोन का नाम LG Candy रखा गया है.
Third party image reference
एलजी Candy का सबसे आकर्षित करने वाला कोई फीचर तो खास नहीं है, लेकिन इसके साथ चेंजएबल बैक कवर कई लुभावने रंगों में मिलता है वही खास है. एलजी के इस बजट स्मार्टफोन की कीमत तो आपको इस न्यूज के टाइटल में ही पता चला गया होगा. महज 6699 रूपये का ये फोन 1 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा. इस स्मार्टफोन का रंग तो ब्लैक है लेकिन इसके साथ आपको सिल्वर, ब्लू और गोल्ड कलर का 3 बैक कवर मिलेगा.
Third party image reference
LG Candy फुल स्पेसिफिकेशन-
एलजी के इस सबसे सस्ते और बजट फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले 720x1280 पिक्सेल रिजोल्युसन और 294ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ दिया गया है. यह फोन एंड्राइड के nougat 7.1.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इस फोन में कोई 1.3GHz का क्वैड कोर प्रोसेसर लगाया गया है.
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो इस कैंडी फोन में 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इसके साथ ही इसमें माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की सुविधा दी गयी है ताकि यूजर स्टोरेज बढ़ा सके. ये फोन 32GB तक माइक्रो एसडी सपोर्ट करेगा.
Third party image reference
अब बात करते हैं इसके कैमरा की, फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8MPका रियर कैमरा फ़्लैश जम्प शॉट फीचर के साथ दिया गया है. इस फीचर की मदद से ये कैमरा 20 फोटो का GIF खुद क्रिएट कर देता है, ताकि फटाफट आप इसे अपने दोस्तों को शेयर कर सकें. इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा सेल्फी फ़्लैश के साथ दिया गया है.
एलजी कैंडी में 2500mAh की बैटरी दी गयी है. फोन का वजन 152 ग्राम है और मोटाई 8.2mm है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में wifi, ब्लूटूथ, यूएसबी, 4G LTE सपोर्ट आदि सभी आवश्यक फीचर दिए गए हैं.
Third party image reference

No comments