Third party image reference Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी के रेडमी 6 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन इंडिया में दस्तक देने वाला है...
Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी के रेडमी 6 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन इंडिया में दस्तक देने वाला है. शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन के ट्वीट से इन फोन्स की लॉन्चिंग की खबर सामने आयी है. स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए कम्पनी ने मीडिया इन्वाईट्स भी भेज दिया है, और इसी से पता चल गया कि तीनों ही फोन्स Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro को 5 सितम्बर को ही लॉन्च किये जाने की तैयारी है.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि ये सभी बजट किलर स्मार्टफोन शाओमी ने चीन में 2 महीने पहले जून में ही लॉन्च कर दिया था. आप जानते ही हैं कि जब कोई शाओमी फोन चीन में लॉन्च होता है तो भारत में आने में एक-दो महीने लग ही जाती है. वैसे अगर कम्पनी चाहे तो इससे पहले भी ला सकती है, ये कोई बड़ी बात नहीं है और न ही मुश्किल. इस समय इंडिया में शाओमी का रेडमी 5 और रेडमी 5A धूम मचा रहा है.
इंडिया में Xiaomi Redmi 6 की कीमत-
Third party image reference
इंडियन मार्केट में इन फोन्स की कीमत कितनी रखी जाएगी, इसका अनुमान चीन की प्राइसिंग से लगा सकते हैं. सबसे पहले रेडमी 6 की बात करें तो इसका 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 799 में लॉन्च हुआ था, भारतीय रूपये में ये लगभग 8,400 रूपये के आसपास होता है.
Third party image reference
लेकिन मेरे ख्याल से इसकी कीमत इंडिया में शाओमी 7,999 रूपयेरखेगा. रेडमी 6 का दूसरा वेरिएंट चीन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ उतारा गया था, जिसकी कीमत CNY 999 रखी थी और ये करीब 10,500 रूपये इंडिया के हिसाब से होता है.
इंडिया में Xiaomi Redmi 6A की कीमत-
Third party image reference
अब अगर सबसे बजट किलर स्मार्टफोन यानी रेडमी 6A की बात करें तो इसकी कीमत चीन में लॉन्च करते हुए CNY 599 यानी करीब 6,300 रु रखी थी. आपको बता दें कि ये कीमत रेडमी 6A के 2GB और 16GB स्टोरेज वेरिएंट की है.
Third party image reference
मेरे अनुसार रेडमी 5A की तरह इसकी कीमत भी भारत में 5,999 रूपयेही रखी जा सकती है. रेडमी 6A सिर्फ एक यही 2GB रैम वेरिएंट में आने वाला है.
इंडिया में Xiaomi Redmi 6 Pro की कीमत-
Third party image reference
शाओमी के इस रेडमी 6 सीरीज का सबसे दमदार फोन रेडमी 6 प्रो है. इसकी कीमत की अगर बात की जाय तो इसका 3GB रैम + 32GB इंटरनल मेमोरी वाला मॉडल CNY 999 यानी कि लगभग 10,400 रूपयेमें चीन में लॉन्च हुआ था.
Third party image reference
जबकि इसका एक और वेरिएंट जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है, उसकी कीमत चीन में CNY 1299 है तो भारत में 13,600 रूपये हो सकती है.
दोस्तों, नीचे कमेंट करके बताना कि आपको इन तीनों में से किस रेडमी फोन का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. और पोस्ट अच्छा लगा हो तो लाइक करने के साथ शेयर भी जरुर करें ताकि और Mi फैन को इस फोन के लॉन्च होने की खुशखबरी मिल सके.


No comments