Teknikal Raman: दोस्तों, अबतक आप और हम सभी केवल फ्लैगशिप फोन में ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देख रहे थे जिनकी कीमत 50 से 60 हजार रूप...
Teknikal Raman: दोस्तों, अबतक आप और हम सभी केवल फ्लैगशिप फोन में ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देख रहे थे जिनकी कीमत 50 से 60 हजार रूपये तक है. लेकिन अब खुद विवो इस लेटेस्ट फीचर को बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन में देने की ठान ली है.
Third party image reference
ये चीनी स्मार्टफोन कम्पनी 6 सितम्बर को इंडिया में Vivo V11 Pro नाम का एक किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसमें इन-डिस्प्ले यानी डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट सेंसर सेट किया हुआ रहेगा. विवो इससे पहले भी ऐसे फोन लॉन्च कर चूका है लेकिन ये फोन कुछ खास होने वाला है क्योंकि इसकी कीमत कम होगी. अनुमान है कि 20 से 25 हजार के बीच ही इसकी कीमत रखी जाएगी.

Third party image reference
आपको अब पता चल ही गया कि विवो V11 प्रो भारत में 6 सितम्बर को दस्तक दे रहा है. यह फोन उस दिन मुंबई में आयोजित किये जाने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जायेगा. बस कुछ ही दिन में ये स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है फिर भी इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन कन्फर्म नहीं हुए है क्योंकि कम्पनी इसके बारे में कुछ ज्यादा बता नहीं रही है.
लेकिन 'Android Pure' के द्वारा लीक की गयी फीचर्स के मुताबिक इस फोन में 6.41 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले वाटर-ड्राप स्टाइल नौच के साथ होगा.
Third party image reference
इस तरह का डिस्प्ले ओप्पो के द्वारा हाल फ़िलहाल ही लॉन्च किये गए ओप्पो F9 प्रो में था. विवो V11 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया जा सकता है. रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो ये फोन 6GB की रैम और 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस के साथ आ सकता है. फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा और इसमें डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी रहेगा जिसमें आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकेंगे.
Third party image reference
लीक्स के मुताबिक इस फोन में 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा AI फीचर से लैस होगा. फोन के फ्रंट में 25MP का दमदार सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ मिलेगा. इसका फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के अन्दर ही सेटअप किया हुआ रहेगा. विवो V11 प्रो में बैटरी 3400mAh की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है.
Third party image reference


No comments